दोस्त की 5 साल की बेटी का रेप-हत्या की चौंकाने वाली कहानी, बच्ची चीखती रही, अंकल मुझे घर जाना है, लेकिन...

ब्राजील. एक महिला की 5 साल की बेटी अचानक गायब हो गई। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पड़ताल शुरू हुई। इसी दौरान लड़की का शव नदी में तैरते हुए मिला। ये देख मां का कलेजा फट सा गया। बच्ची की हत्या की गई थी। इतना ही नहीं, इससे पहले उस मासूम के साथ बलात्कार किया गया। ये सब देखकर मां ने पुलिसवालों से पूछा कि आखिर ये सब किसने किया। उस वक्त तो पुलिसवालों के पास जवाब नहीं था, लेकिन जब जवाब मिला तो मां चौंक गया। उसने सोचा भी नहीं था कि कातिल उसका करीबी होगा। इतना करीबी, जिसके साथ वो रोज बातें करती है। अपना सुख-दुख शेयर करती है। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की बेटी का रेप कर हत्या कर दी... 

Asianet News Hindi | Published : Sep 12, 2021 11:15 AM IST / Updated: Sep 12 2021, 04:48 PM IST

16
दोस्त की 5 साल की बेटी का रेप-हत्या की चौंकाने वाली कहानी, बच्ची चीखती रही, अंकल मुझे घर जाना है, लेकिन...

पुलिस ने 35 साल के एक व्यक्ति को अपने दोस्त की 5 साल की बेटी के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने 4 सितंबर को ब्राजील की लाजेदो में अज्ञात संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। 

26

पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां 3 महीने से संदिग्ध को जानती थी और उसने उसे अपनी छोटी बेटी को अपराध के दिन पास के बाजार में ले जाने की परमीशन दी थी। महिला ने उसके साथ रिश्ते में होने से इनकार किया, लेकिन ये कबूल किया कि आरोपी पांच बार उसके घर आ चुका था।

36

महिला ने बताया कि ये पहली बार था, जब उसने अपनी बेटी को आरोपी के साथ घूमने जाने की देने की परमीशन दी। लेकिन जब वह वापस आया तो बेटी साथ में नहीं थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को खबर किया। इस बाद खोज शुरू हुई तो कुछ लोगों ने बताया कि आरोपी के साथ लड़की को नदी के किनारे जाते हुए देखा था। 

46

जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो उसके कपड़े गीले और मैले थे। लग रहा था कि किसी से उसकी हाथापाई हुई है। गिरफ्तार कर आरोपी को लाजेदो की जेल में ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसे जनवरी में अपने साथी को डराने-धमकाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

56

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ क्रूरता की। बलात्कार के बाद मौत होने पर लड़की के शव को नदी में फेंक दिया। लड़की की मां पर भी आरोप लगाया जा रहा है कि उसने लापरवाही की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची वारदात के वक्त कहती रही कि उसे घर वापस जाना है, लेकिन आरोपी ने नहीं सुना।

66

पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां पर आरोप लग सकता है कि वह आरोपी को पहले से जानती थी। इसके बाद भी उसने अपने बच्ची को एक क्रिमिनल के साथ जानें क्यों दिया। अगर आरोप साबित होता है तो 2 साल की सजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...

कब्रिस्तान के बाहर कंकाल से खेलती महिला की तस्वीर देख डरे राहगीर, चश्मदीद ने बताई चौंकाने वाली कहानी

चेहरे सहित पूरा शरीर ढका हुआ, हाथ न दिखे इसलिए पहना ग्लव्स, तालिबान के समर्थन में 300 महिलाएं!

9 साल की बच्ची ने अपने से बड़े व्यक्ति से संबंध बनाए, हर दिन पॉर्न देखती थी, लेकिन कोर्ट ने पिता को सुनाई सजा

PM Modi ने दिया सरप्राइज, जिसे पाकर इस कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos