Diwali 2021: कहीं होती है गाय की पूजा तो कहीं रामलीला, भारत के अलावा इन देशों में मनाई जाती है दिवाली

Published : Nov 03, 2021, 02:13 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. दीपावली (Diwali 2021) का पर्व भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।  दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि उनका तरीका कुछ अलग होता है। 5 दिनों के इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज तक दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोगों से गले मिलकर उन्हें दीपावली की बधाई दी जाती है और एक-दूसरे का मुंह मीठा किया जाता है। आइए जानते हैं भारत के अलावा वो कौन से देश हैं, जहां दिवाली मनाई जाती है।

PREV
15
Diwali 2021: कहीं होती है गाय की पूजा तो कहीं रामलीला, भारत के अलावा इन देशों में मनाई जाती है दिवाली

नेपाल
नेपाल में दिवाली को 'तिहाड़' के रूप में मनाया जाता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन गाय की पूजा, जबकि दूसरे दिन कुत्तों की पूजा की जाती है। वहीं, तीसरे दिन मिठाईयां बनाई जाती हैं, देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है। नेपाल भारत का पड़ोसी देश है। ऐसा मान्यता है कि यहां से भगवान श्रीराम का संबंध था। इस कारण से भी धूमधाम से त्योहार मनाया जाता है। 
 

25

जापान
जापान में भी दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिन जापान में लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। इसके बाद उसे आसमान में छोड़ देते हैं। इस दिन लोग नाच-गाना भी करते हैं। इसके अलावा बोटिंग का भी आनंद लेते हैं। इस दिन लोग यहां देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और मिठाईयां और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। यहां भी भारतीयों की संख्या ज्यादा है। 

35

इंडोनेशिया 
इस देश में भी भारतीयों की संख्या ज्यादा होने के कारण यहां लोग दिवाली धूमधाम के साथ मनाते हैं। सबसे खास बात ये है कि इस मौके पर यहां रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है।  भारत में दिवाली पर किए जाने वाले लगभग सभी अनुष्ठानों का पालन इंडोनेशिया में भी किया जाता है। यहां रहने वाले भारतीय लोग, भारत के ही अंदाज में यहां दिवाली मनाते हैं। 

45

श्रीलंका
श्रीलंका में भी एक बड़ी आबादी हिंदू है और इस कारण दिवाली यहां भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। दिवाली के पीछे की कहानी के तार श्रीलंका से भी जुड़े हैं, इस कारण भी श्रीलंका में इसे त्‍योहार की तरह ही मनाया जाता है। इस मौके पर लोग यहां अपने घरों को चीनी मिट्टी के दीयों से सजाते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं और उनसे मिलते-जुलते हैं। 

55

मलेशिया
यहां भी लोग दीपावली का त्योहार मनाते हैं, जिसे 'हरि दिवाली' के नाम से जाना जाता है। यहां लोग पटाखे नहीं फोड़ते हैं, क्योंकि मलेशिया में पटाखे प्रतिबंधित हैं। दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार, दीपावली के दिन लोग यहां सुबह उठ कर तेल और पानी से नहाते हैं और फिर विभिन्न मंदिरों में पूजा करते हैं। ये लोग उपहार, मिठाई और शुभकामनाएं आपस में बांटकर जश्न मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Diwali 2021: इस दीपावली अपनों को दें खास विशेज, इन फोटोज और मैसेज को करें शेयर 

Diwali 2021: 20रु. वाली ब्रेड से बनाएं मार्केट में 800 रुपये में मिलने वाला शाही टुकड़ा

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories