TV रिमोट को लेकर हुई थी लड़ाई, गुस्से में थी पत्नी, मौका मिला तो जन्मदिन पर ही पति की चाकू गोदकर की हत्या

Published : Nov 01, 2021, 10:10 AM ISTUpdated : Nov 01, 2021, 10:11 AM IST

इंग्लैंड. यहां बेरो (Berrow) में रहने वाली एक महिला को अपने पति की चाकू मारकर हत्या (Stabbed Husband) करने का दोषी पाया गया। क्राइम की ये खबर बहुत ज्यादा चौंकाने वाली है। पत्नी ने पति को उसके जन्मदिन के दिन मार डाला। जहां उसे केक काटना था, उसने चाकू उठाया और पति के अंग काटना शुरू कर दिया। हत्या के बाद पत्नी ने पुलिस (England Police) को फोन कर कहा कि मैंने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। लेकिन और ज्याद चाकू मारना चाहिए था। हत्या इसी साल 13 फरवरी को 78 साल के डेविड जैक्सन ( David Jackson) के 68वें जन्मदिन पर हत्या की गई थी। हालांकि पति-पत्नी के बीच ये पहली लड़ाई नहीं थी। इससे पहले भी टीवी रिमोट को लेकर विवाद हो चुका था। जज ने बताया आखिर क्यों सुनाई 18 साल की जेल की सजा...?   

PREV
15
TV रिमोट को लेकर हुई थी लड़ाई, गुस्से में थी पत्नी, मौका मिला तो जन्मदिन पर ही पति की चाकू गोदकर की हत्या

जन्मदिन पर खाने को लेकर हुआ विवाद
पत्नी जैक्सन (Penelope Jackson) ने दावा किया कि उसका पति हिंसक था। वह उसे गाली देता था। जबरदस्ती कंट्रोल करने की कोशिश करता था। उसकी पूरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया था। जन्नदिन वाले दिन भी उसने लड़ाई की। खाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने आपा खो दिया और चाकू उठाया और पति के सीने में उतार दिया। 
 

25

हत्या के बाद पत्नी ने लिखा नोट
अपने पति को छुरा घोंपने के बाद जैक्सन ने एक नोट लिखा, जिसमें कहा कि मैं अपनी सजा स्वीकार करती हूं। अब वह नरक में सड़ेगा। पत्नी ने कहा कि उसने हत्या की, लेकिन उससे पहले उसके पति ने उसे बहुत ज्यादा परेशान किया। मारा। गाली दी। 
 

35

टीवी रिमोट को लेकर भी हुआ था विवाद
कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि पिछले साल दिसंबर में पत्नी ने पति की मारपीट की शिकायत की थी। तब टीवी रिमोट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने गुस्से से कांच का दरवाजा भी तोड़ दिया था। जैक्सन की बेटी इसाबेल पॉटरटन ने कोर्ट को बताया कि वह उसके सौतेले पिता थे लेकिन जन्म से ही उनका पालन-पोषण किया। एक बार उन्होंने अपनी मां के गले पर भी चाकू रखा था।
 

45

18 साल जेल की सजा दी गई
जज मार्टिन पिक्टन ने पत्नी जैक्सन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जिसमें उसे कम से कम 18 साल जेल में रहना होगा। वह पहले से ही जेल में बंद है। हालांकि उसे हत्या का पछतावा नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी के पक्ष में तर्क रखा गया कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ज्यादा प्रताड़ित की गई थी, जिसके बाद उसने ये फैसला लिया।
 

55

जज ने बताई, सजा देने की वजह
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पिक्टन ने पत्नी की उस दलील को मानने से इनकार कर दिया, जिसमें उसने बताया कि पति उसे प्रताणित करता था। जज ने कहा, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप अपने पति को मारने का इरादा कर चुकी थी। ये पहले से प्लान की गई हत्या है। आपने उसके दिल को निशाना बनाया। उसके दिल में चाकू घोंपा। इसके बाद जज ने पत्नी को जेल की सजा सुना दी।

नोट- इस खबर में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें

बलात्कारी टीचर: स्टूडेंट को ऑफिस बुलाया, फिर अचानक दरवाजा बंद-लाइट ऑफ, मना करने पर छात्रा को नीचे फेंक दिया

मैं लड़की हूं या लड़का...इसी कन्फ्यूजन से परेशान होकर 11 साल की लड़की ने दे दी जान, नोट में शॉकिंग खुलासा

Disabled Client के साथ संबंध बनाने के दौरान ऐसा क्या हुआ, जो Sex Worker ने पूरी दुनिया को बताई वो कहानी

इस लड़की ने पिता की लाश के साथ सेक्सी पोज देकर खिंचवाई फोटो, लोग देने लगे गालियां, तब बताई असली वजह

नेता ने कॉफी पीने घर बुलाया फिर करने लगा Kiss, महिला ने बताया- ब्लेजर उतारने वाले सीनेटर की घिनौनी करतूत

Recommended Stories