Published : Apr 06, 2021, 08:23 AM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 08:24 AM IST
हटके डेस्क: भारत में कई लोग पान के शौक़ीन हैं। यहां कई तरह के पान खाए जाते हैं। फायर पान से लेकर चॉकलेट पान, आइस पान और चुस्की पान तक यहां आपको खाने के लिए मिल जाएगा। लेकिन अब तो मार्केट में एक ऐसे पान की चर्चा होने लगी है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। इस पान को कहते हैं गोल्ड पान। जी हां, सोने का पान। अब सोना है और सोने की कीमत तो आप जानते ही हैं। इस वजह से इस पान की काफी चर्चा हो रही है। ये है कीमत...
बनारस के पान की काफी चर्चा होती है। लेकिन अब ये पान हो चुका है पुराना। इसको खाने से लोगों की बंद अकल खुल जाती थी। लेकिन अब जो पान वायरल हो रहा है, वो आपकी जेब पर असर करेगा।
25
मार्केट में अब गोल्ड पान मशहूर हो रहा है। इसे दिल्ली में एक पनवारी बेचती है। इसे खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। मन को ललचा देने वाले इस पान की कीमत भी इसे खरीदने वालों की संख्या कम नहीं होने दे रही।
35
सोने के इस पान में सूखे खजूर का इस्तेमाल होता है। साथ ही इसमें इलायची, मीठी चटनी, गुलकंद, लौंग और चेरी का यूज किया जाता है। इन सभी इंग्रीडिएंट्स को सोने के अर्क में लपेटा जाता है।
45
इस पान की कीमत 600 रुपए है। सोशल मीडिया पर ये पान काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने पान की कीमत जान हैरानी जताई। एक शख्स ने लिखा कि इतने पैसों में तो वो सालभर पान खा लेंगे।
55
अब आपको बताते हैं कि कहां खा सकते हैं। दिल्ली के सीपी यानी कनॉट प्लस में एक दुकान है, जहां ये गोल्ड पान बेचा जा रहा है। इसका नाम है यामू की पंचायत। यहां दूर-दूर से लोग सोने का पान चबाने आ रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News