International Museum Day 2022: दुनिया के 8 सबसे अजीबो-गरीब म्यूजियम, देखकर आंखे रह जाएंगी खुली की खुली

ट्रेंडिंग डेस्क : हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day 2022) डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1977 में ICOM ने की थी, जो अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय समुदाय के लिए एक अद्वितीय क्षण का प्रतिनिधित्व करता है। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (IMD) का उद्देश्य इस बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि, संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संस्कृतियों के संवर्धन और लोगों के बीच आपसी समझ, सहयोग और शांति के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन है। दुनिया में 37 हजार से ज्यादा म्यूजियम है, जिनमें से आज हम आपको दिखाते हैं दुनिया के 8 सबसे वीयर्ड या अजीबो-गरीब म्यूजियम...

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2022 3:53 AM IST

18
International Museum Day 2022: दुनिया के 8 सबसे अजीबो-गरीब म्यूजियम, देखकर आंखे रह जाएंगी खुली की खुली

डिस्गस्टिंग फूड म्यूजियम स्वीडन 
स्वीडन में एक ऐसा म्यूजियम है जहां पर दुनिया के 80 से ज्यादा गंदे व्यंजन रखे हुए हैं। यहां आने वाले लोगों को वियर्ड खाने को देखने के साथ ही उन्हें सुंघने का मौका भी मिलता है। इस संग्रहालय में आपको एक उल्टी का बैग भी मिलता है। यदि किसी खाने को देखकर आपको उल्टी आती है तो आप उसमें कर सकते हैं। इस म्यूजियम में चीन की शराब से लेकर मरे हुए चूहे के बच्चे की डिश तक रखी हुई है।

28

NIMHANS ब्रेन म्यूजियम बेंगलुरु
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज ब्रेन म्यूजियम एक ऐसी जगह है जिसमें जानवरों से लेकर मानव दिमाग तक को संग्रहित करके रखा गया है। इस म्यूजियम की देखभाल डॉक्टर शंकर करते हैं। यहां पर चूहे और बत्तख के दिमाग से लेकर 4 सप्ताह के छोटे बच्चे के दिमाग को जारों में संग्रहित कर के रखा गया है।

38

3D ट्रिक आर्ट म्यूजियम दुबई 
दुबई के शेख जायद रोड पर दुनिया का सबसे बड़ा 3D आर्ट म्यूजियम है। 23000 वर्ग फीट में फैले इस म्यूजियम में 2 फ्लोर है। यहां आपको लाइव ऑप्टिकल भ्रम के साथ 3D अनुभव दिया जाता है। यहां आपको अलादीन के जादुई कारपेट से लेकर घाटी के ऊपर एक रस्सी पर चलने का काल्पनिक एहसास कराया जाता है। सबसे खास बात कि यह 3D आर्ट म्यूजियम सिर्फ 6 महीने में तैयार किया गया था। यह दुनिया के सबसे अजीब संग्रहालयों में से एक है।

48

कप नूडल्स म्यूजियम जापान 
अगर आप नूडल्स खाने के शौकीन हैं तो आपको जापान के कप नूडल्स म्यूजियम में जरूर जाना चाहिए। यह दुनिया के पहले इंस्टेंट न्यूडल के आविष्कारक मोमोफुकु एंडो को समर्पित है। दरअसल, जापान में नूडल्स एक प्रसिद्ध भोजन है और यहां की खाद्य संस्कृति के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस कप नूडल म्यूजियम को बनाया गया है। इसमें इंस्टेंट रेमंड नूडल्स टनल के साथ दुनिया भर के इंस्टेंट नूडल्स पैकेट से भरी सुरंग भी है। कप नूडल्स म्यूजियम का आकार कप नूडल्स की तरह ही है।

58

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स दिल्ली 
पर्सनल हाइजीन कितनी ज्यादा जरूरी होती है यह हम सब जानते हैं। इसी उद्देश्य से दिल्ली में एक सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स बनाया गया है। यह म्यूजियम स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है। टाइम मैगजीन ने इसे दुनिया के 10 सबसे अजीब म्यूजियम में से एक माना है। इस म्यूजियम में 50 देशों के शौचालयों की कलाकृति मौजूद है। यहां ब्रिटिश युग से लेकर लेटेस्ट यूज होने वाले कमोड भी मौजूद है।
 

68

डीजर्ट म्यूजियम फिलीपींस 
यह दुनिया का पहला डीजर्ट (मीठाई) म्यूजियम है। 12000 वर्ग फुट में फैले इस म्यूजियम में 12 मीठे कमरे हैं जो आपको आनंद का अनुभव करवाते हैं। यहां आपको पसंदीदा कैंडी, चीनी वाले रास्ते, डोनट रूम, मार्शमैलो रूम, आइसक्रीम रूम, कॉटन कैंडी रूम और इस तरह के मीठे से रिलेटेड कई सारे रूम मिल जाते हैं।
 

78

सेल्फी म्यूजियम दुबई 
सेल्फी का क्रेज आजकल पूरी दुनिया के सिर पर सवार है दुबई में तो इसे लेकर एक सेल्फी म्यूजियम भी बना दिया गया है। यहां पर आप अपने फोन के साथ अद्भुत और शानदार सेल्फी ले सकते हैं। सेल्फी किंगडम का उद्देश्य कला, डिजाइन, क्रिएटिविटी और डिजिटल वर्ल्ड को प्रमोट करना है। यहां 15 से ज्यादा पॉपअप स्टोर के साथ ही सेल्फी खींचने की कई सारी चीजें उपलब्ध है।

88

शंकर्स इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम दिल्ली 
दुनिया भर की सबसे अजीब म्यूजियम्स में से एक शंकर का इंटरनेशनल डॉल म्यूजियम भी एक है। इसकी स्थापना 1965 में हुई थी। यहां 7500  से ज्यादा गुड़ियों का प्रदर्शन किया जाता है। सिर्फ भारत ही नहीं यहां 85 से ज्यादा देशों की अलग-अलग वेशभूषा, शैली, डिजाइन वाली गुड़िया है, जो उनकी विरासत के बारे में बताती हैंष बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए यह म्यूजियम काफी अच्छा माना जाता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos