107 साल 300 दिन की जुड़वां बहनों के नाम दर्ज हुआ World Record, तस्वीरों में देखें जुदा अंदाज

उमेनो और कोइमे ने 5 नवंबर 1913 को जापान के शोडो आइलैंड (Shodo Island) में ट्विन्स के रुप में जन्म लिया था। उस समय इन बहनों  के परिवार में 13 सदस्य थे।  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दोनों  पॉजिटिव सोच की महिलाएं हैं। ये किसी भी बात की चिंता नहीं करती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2021 10:11 AM IST / Updated: Sep 21 2021, 03:44 PM IST

16
107 साल 300 दिन की जुड़वां बहनों के नाम दर्ज हुआ World Record, तस्वीरों में देखें जुदा अंदाज

ट्रेंडिंग डेस्क। जापान (Japan) की जुड़वा बहनें (Twin Sisters) दुनिया की सबसे बुजुर्ग जुड़वा बहनें (world’s oldest identical twins) बनी हैं। इन दोनों बहनों का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया है। दोनों बहनों की  1 सितंबर 2021 को  107 साल और 300 दिन की उम्र थी।

26

Guinness World Record में दर्ज  हुआ नाम
जापान की उमेनो सुमियामा (Umeno Sumiyama) और कोइमे कोदामा (Koume Kodama) World की सबसे बुजुर्ग जुड़वा बहनें (world’s oldest identical twins) बन गई हैं।  इन बहनों ने अब अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।

36

टेंशन फ्री रहती हैं दोनों बहनें
उमेनो और कोइमे ने 5 नवंबर 1913 को जापान के शोडो आइलैंड (Shodo Island) में ट्विन्स के रुप में जन्म लिया था। उस समय इन बहनों  के परिवार में 13 सदस्य थे।  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दोनों  पॉजिटिव सोच की महिलाएं हैं। ये किसी भी बात की चिंता नहीं करती हैं।

46

शादी के बाद हो गईं थी अलग
 स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई के बाद दोनों बहनों की अलग-अलग जगह शादी हुई।  उमेनो की शादी  शोडो आइलैंड निवासी एक युवक से हुई थी। वहीं कोइमे की शादी आइलैंड से बाहर एक व्यक्ति से हुई थी। 

56

विश्व युद्ध (World War) की शेयर की यादें 
ट्विन सिस्टर्स ने दिमाग पर जोर देते हुए बताया,  उन्होंने विश्व युद्ध (World War) की विभीषिका को झेला है। उमेनो ने बताया कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था, वहां हवाई हमलों हो रहे थे। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर दोनों बहनें एक दूसरे से करीब सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने लगीं, कभी किसी मौके पर ही मुलाकात होती थी। 
 

66

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहती हैं नाम
कोइमे के परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें कुछ  साल पहले तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने को कहती थी, दोनों को पता था कि उनके जुड़वा होने और अधिक उम्र की वजह से वो रिकॉर्ड बना सकती हैं। हालांकि वो इसे सपना ही मानती थी। अब कोइमे की याददाश्त कम हो गई है।  इसलिए वो वर्ल्ड रिकॉर्ड को समझ नहीं पा रही हैं। दोनों बहनें ओल्ड ऐज होम में रहती हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos