ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई लड़की अचानक हुई गायब, फिर बुरी हालत में जंगल में मिला शव, ऐसी है मर्डर मिस्ट्री

वॉशिंगटन. 22 साल की  Youtuber गैबी पेटिटो को लेकर FBI ने बड़ा खुलासा किया। गैबी कई दिनों से लापता थी। पुलिस ने बताया कि व्योमिंग नेशनल पार्क में पाया गया शव गैबी पेटिटो का हो सकता है। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन लॉन्ड्री के साथ एक ट्रिप के दौरान गायब हो गई थीं। जांच अधिकारियों ने कहा, हम गैबी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हमें जो शव मिला है उससे गैबी की मैचिंग करा रहे हैं। लेकिन 100 प्रतिशत पुष्टि के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। फिलहाल गैबी के परिवार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। आखिर क्यों ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का शक...
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 20, 2021 4:20 PM IST / Updated: Sep 21 2021, 07:27 AM IST

16
ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई लड़की अचानक हुई गायब, फिर बुरी हालत में जंगल में मिला शव, ऐसी है मर्डर मिस्ट्री

जांच अधिकारियों के मुताबिक, अभी मौत की वजहों का पता नहीं चला है। वहीं दूसरी तरफ गैबी के ब्वॉयफ्रेंड लॉन्ड्री और उसके माता-पिता ने लापता होने के बारे में पुलिस से बात करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने शव को देखकर कहा कि ये दिल दहला देने वाला है। 

26

लॉन्ड्री के परिवार की ओर से वकील स्टीवन बर्टोलिनो ने कहा कि गैबी पेटिटो के बारे में सुनकर वे भी दंग रह गए। लॉन्ड्री परिवार गैबी और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करता है।

36

नॉर्थ पोर्ट पुलिस ने भी ट्विटर पर खेद व्यक्त किया। पुलिस ने ट्वीट किया, यह जानकर दुख हुआ कि गैबी मृत पाई गई। हम पूरी जांच में  एफबीआई के साथ काम करना जारी रखेंगे। 
 

46

22 साल की गैबी पेटिटो पिछले महीने के आखिरी में लॉन्ड्री के साथ एक ट्रिप पर लापता हो गई थी। पेटिटो की मां निकोल श्मिट ने 11 सितंबर को पुलिस को अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी। 

56

इस केस में जब मीडिया ने लॉन्ड्री ने वकील से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। पुलिस को शक उसके ब्वाॉयफ्रेंड पर था। 
 

66

पेटिटो के लापता होने से दो हफ्ते पहले 12 अगस्त को पुलिस ने गैबी और उसके ब्वॉयफ्रेंड को आपस में मारपीट करने के केस में बुलाया था। पुलिस ने बॉडीकैम फुटेज जारी किया, जिसमें पेटिटो को रोते हुए दिखाया गया है। वे पुलिस से शिकायत कर रही हैं। वीडियो देखकर लगता है कि गैबी का उसके ब्वॉयफ्रेंड से अक्सर झगड़ा होता था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos