PHOTO: भारत से एक दिन पहले पाकिस्तान ने क्यों मांगी आजादी; 14 अगस्त चुनने के पीछे ये थे 2 बड़े कारण

Published : Aug 14, 2021, 02:50 PM ISTUpdated : Aug 14, 2021, 03:08 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : हर साल 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day) मनाता है। जबकि भारत और पाकिस्तान एक ही दिन आजाद हुए थे। 15 अगस्त की आधी रात को भारत और पाकिस्तान को अलग कर 2 देशों में बांटा गया था। लेकिन फिर क्यों पाक, भारत से एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस मनाता है और पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस भारत से कितना अलग होता है ? आज इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देते है और आपको दिखाते हैं, पाकिस्तान के आजादी के जश्न की 8 गजब तस्वीरें....

PREV
18
PHOTO: भारत से एक दिन पहले पाकिस्तान ने क्यों मांगी आजादी; 14 अगस्त चुनने के पीछे ये थे 2 बड़े कारण

1947 का भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम पारित होने के बाद भारत और पाकिस्तान दो अलग और स्वतंत्र राष्ट्र बन गए। जबकि अधिनियम में दोनों देशों की स्वतंत्रता की तारीख 15 अगस्त लिखी हुई है, लेकिन पाकिस्तान 14 अगस्त (14th August) को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

28

दरअसल, उस समय वायसराय लार्ड माउंटबेटन ने भारत और पाकिस्तान को 14-15 अगस्त में से किसी दिन अपनी-अपनी आजादी के कार्यक्रम निर्धारित करने को कहा, इसके बाद भारत ने 15 और पाकिस्तान ने 14 तारीख चुनी।

38

इस तारीख को चुनने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी मानी जाती है, कि  इस्लाम में रमजान के महीने की 27 वीं तारीख को बहुत पाक माना जाता है और 14 अगस्त 1947 को, इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 27वां दिन था। इस दिन शब-ए-कद्र की पाक रात थी। यही कारण था कि पाकिस्तानियों ने एक दिन पहले 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया।

48

जबकि, मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा था कि 15 अगस्त स्वतंत्र पाकिस्तान का जन्मदिन है। जुलाई 1948 में जब पाकिस्तान ने अपना पहला स्मारक डाक टिकट जारी किया, तब भी इसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस के रूप में चिह्नित किया गया था। लेकिन बाद में ये तारीख 14 अगस्त हो गई।

58

भारत में स्वतंत्रता कानून पर 15 अगस्त 1947 को रात 12 बजे हस्ताक्षर किए गए थे। पाकिस्तान का वक्त भारत से 30 मिनट पीछे हैं इसलिए जब स्वतंत्रता कानून पर दस्तखत किए गए थे उस समय पाकिस्तान में 14 अगस्त का दिन था। इसलिए पाक 14 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

68

जून 1948 के आखिर में पाकिस्तान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की। जिसमें प्रधान मंत्री लियाकत अली खान और उनके मंत्रियों ने 14 अगस्त को तारीख को बदलने के लिए जिन्ना की मंजूरी मांगी और जब उन्होंने हरी झंडी दी, तो कैबिनेट ने तारीख को बदलकर 14 अगस्त किया गया।

78

तब से लेकर अबतक हर साल 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता मनाता हैं। राजधानी से लेकर सभी जगह स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

88

पाकिस्तान में अलग-अलग तरीके से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया जाता है। हालांकि, कई जगह लोग सफेद और हरे रंग का मुखौटा पहने नजर आते हैं।

Recommended Stories