10 फोटो में देखिए तंजानिया के भाई-बहन की ये शानदार जोड़ी, बॉलीवुड के गानों पर मचाती है धमाल, मोदी भी हैं फैन

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर जो यूजर्स एक्टिव रहते होंगे, वे शायद तंजानिया के रहने वाले किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल से वाकिफ होंगे। इन कंटेट क्रिएटर की जोड़ी हिंदी फिल्मों की रील्स बनाने के लिए मशहूर है। इनका भारत प्रेम खासकर बॉलीवुड प्रेम जगजाहिर है। बॉलीवुड के पुराने और मशहूर गानों पर ये दोनों भाई-बहन लिप सिंक करते हैं। वे अक्सर ऐसे वीडियो के साथ लिप सिंक करते देखे जा सकते हैं और इनका वीडियो जमकर वायरल होता है। रक्षा बंधन पर तस्वीरों के जरिए आज हम इस खास भाई-बहन की जोड़ी से आपको रूबरू करा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 11 2022, 11:06 AM IST

110
10 फोटो में देखिए तंजानिया के भाई-बहन की ये शानदार जोड़ी, बॉलीवुड के गानों पर मचाती है धमाल, मोदी भी हैं फैन

तंजानिया के स्टार भाई-बहन किली और नीमा के फैन भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। उन्होंने फरवरी में मन की बात कार्यक्रम में इस भाई-बहन की जोड़ी का जिक्र किया था।  

210

किली पॉल और नीमा पॉल को इस साल की शुरुआत में तंजानिया में भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया था। किली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में इस सम्मान के बारे में पोस्ट भी किया है। 

310

किली पॉल ने अपनी पोस्ट में लिखा था, मैं तंजानिया में भारत के उच्चायुक्त बिनाया प्राधा के जरिए सम्मानित होने के बाद बेहद खुश हूं। आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई सर। 

410

तब किली ने पोस्ट में लिखा था, मेरे साथ रहने के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद। मैं आपसे और भारत से प्यार करता हूं। भारतीय समर्थकों के प्रेम के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था। 

510

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किली पॉल के करीब 42 लाख फॉलोवर्स हैं। अपनी प्रोफाइल में उन्होंने वीडियो क्रिएटर लिखा है। और जय हिंद के साथ लव का इमोजी पोस्ट किया है। 

610

किली ने अप्रैल के अंत में दावा किया था कि उन्हें कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और चाकू से मारा गया है। इसमें वह घायल हुए और उन्हें टांके भी लगाने पड़े। इसकी एक फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। 

710

किली ने तब इंस्टाग्राम पर लिखा था, पांच लोगों ने मुझ पर हमला किया। मेरे दाहिने हाथ और पैर में चोट लगी है। टांके लगाने पड़े, मगर खतरे की कोई बात नहीं है। मेरे लिए प्रार्थना करें। 

810

हालांकि, किली पॉल ने हमले के बाद का वीडियो भी पोस्ट किया था। मगर उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन लोगों ने उन्हें मारा और लड़ाई-झगड़े की यह नौबत क्यों आई।  

910

उन्होंने पोस्ट में लिखा था, कुछ लोग हमेशा मुझे नीचे गिराना चाहते हैं। मगर भगवान हर बार सही समय पर आकर मेरी मदद करते हैं। इस बार भी मैं सुरक्षित हूं। 

 

1010

हाल ही में किली पॉल ने इंस्टाग्राम पर मशहूर गायक मुकेश के हिंदी गीत किसी की मुस्कुराहटों पे.. पर लिप सिंक किया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया था। 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos