यह है दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी, कहते हैं कि 2 साल की भूतिया लड़की आंखें खोलकर लोगों को घूरती है

Published : Aug 08, 2022, 09:55 AM ISTUpdated : Aug 08, 2022, 09:57 AM IST

वर्ल्ड न्यूज. भला लाशों को कौन सुंदर कहेगा? आपने द ममी(The Mummy) सीरीज की फिल्में देखी होंगी। इसमें ममी देखकर अच्छे-खासे डर जाएंगे। लेकिन यहां ऐसा कहा जा रहा है। इटली में संरक्षित इस बच्चे की ममी को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी कहा जा रहा है। इटली के सबसे बड़े भूमध्यसागरीय द्वीप सिसिली(largest Mediterranean island Sicily, Italy) में 2 वर्षीय रोसालिया लोम्बार्डो के ममीकृत शरीर को दुनिया का सबसे सुंदर संरक्षित व्यक्ति(most beautiful preserved person in the world) कहा जाता है। इसकी मौत लगभग 100 साल पहले हुई थी। अजीब और अलौकिक सिद्धांतों( weird and supernatural theories) के लिए जिम्मेदार एक प्रेतबाधित युवा लड़की( haunted young girl) को दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी बताया जाता है। इसे देखने हर साल हजारों विजिटर्स आते हैं। पढ़िए रौंगटे खड़े करने वाली कहानी...

PREV
16
यह है दुनिया की सबसे खूबसूरत ममी, कहते हैं कि 2 साल की भूतिया लड़की आंखें खोलकर लोगों को घूरती है

2 वर्षीय रोसालिया लोम्बार्डो की ममी के बारे में कई तरह की अफवाहें हैं। कांच के एक ताबूत(girl in the glass coffin) में संरक्षित(preserved) इस ममी को लेकर कई लोग दावा कर चुके हैं कि उन्होंने इसे पलक झपकाते देखा है। हालांकि कैपुचिन कैटाकॉम्ब्स( Capuchin Catacombs) के क्यूरेटर(जहां रोसालिया की ममी रखी गई है) डारियो पियोम्बिनो-मस्कली ने कहा-"यह लाइट द्वारा उत्पन्न एक ऑप्टिकल भ्रम है। इसमें साइड की खिड़कियों के माध्यम से रोशनी फिल्टर होकर ममी पर पड़ती है। दिन में अकसर ऐसा होता है।

26

रोसालिया लोम्बार्डो की आंखें पूरी तरह से बंद नहीं हैं। इस वजह से भी ऐसा लगता है कि वो विजिटर्स को देख रही है। उसके गोरे बाल और वैक्सी स्किन( blond hair and waxy skin) को इतने अच्छे ढंग से संरक्षित किया गया है कि वो सजीव लगती है। टेस्टिंग और एनालिसिस के बाद पता चला कि उसका ब्रेन अपने आकार से 50 प्रतिशत तक सिकुड़ गया था। 

36

रोसालिया की मौत कैसे हुई, इस बारे में असली कहानी किसी को नहीं पता। शहरी किंवदंती कहती है कि उसे लगभग 100 साल पहले संरक्षित किया गया था, जब उसके दुखी पिता ने उसे दफनाने से मना कर दिया था। कहते हैं कि वो एक अमीर सिसिली के महान मारियो लोम्बार्डो की बेटी थी। मारियो इटली की सेना में जनरल थे।

46

सिसली की कैपिटल पालेर्मो( Palermo) में बनाए गए कैपुचिन कैटाकॉम्ब्स में 8,000 से अधिक शव संरक्षित रखे गए हैं। इसमें 163 बच्चे शामिल हैं।

56

जनवरी 2022 में कहा गया था कि सिसिली में बच्चों की ममियों के पीछे के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों को बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें-युद्ध में भी Sex और Love: फौजियों में जोश भरने यूक्रेनी महिलाएं रोज भेज रहीं 100 कामुक तस्वीरें-वीडियोज
 

66

रोसालिया जैसी ममी की स्किन को संरक्षित करने के लिए जस्ता, एसिड और अल्कोहल जैसे उत्पादों का उपयोग किया है।

यह भी पढ़ें-पुतिन के अलग किस्म के कान, अजीब चाल-ढाल देखकर फैली एक विचित्र अफवाह, ये कोई और है?

Recommended Stories