Published : Sep 04, 2021, 06:28 PM ISTUpdated : Sep 04, 2021, 06:29 PM IST
रूस. शराब के नशे में कई अजीबोगरीब हरकतों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि नशे में एक दोस्त दूसरे का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया हो। जी हां। ऐसा रूस के उराल के बश्कोर्तोस्तान में हुआ। यहां एक दोस्त ने अपने बचपन के दोस्त का प्राइवेट पार्ट कुल्हाड़ी से काट दिया। आप सोच रहे होंगे कि शराब की पार्टी में आखिर ऐसी कौन सी बात हुई होगी जो प्राइवेट पार्ट काटने की नौबत आ गई। जानें क्यों एक दोस्त ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट काटा..?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के उराल के बश्कोर्तोस्तान का रहने वाला 47 साल का शख्स अपने बचपने के दोस्त के साथ शराब पी रहा था। पार्टी सिर्फ एक रात की नहीं बल्कि दो दिन की थी। दोनों दोस्तों ने एक दूसरे से खूब बात की। शराब पी। पूरी तरह से नशे में धुत हो गए।
26
जब दोनों दोस्त पूरी तरह से नशे में धुत थे तो बातों-बातों में एक दूसरे का प्राइवेट पार्ट नापने का कंपटीशन करने का फैसला किया। दोनों दोस्त राजी हो गए। दोनों ने एक दूसरे का प्राइवेट पार्ट नापना शुरू कर दिया।
36
जाहिर सी बात है कि इसमें किसी का प्राइवेट पार्टी छोटा तो किसी का बड़ा हो सकता था। फिर क्या था। जिस दोस्त का प्राइवेट पार्ट छोटा था, उसने पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और दूसरे दोस्त का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
46
पुलिस के मुताबिक, पहले तो दोनों दोस्तों ने दो दिन तक शराब पी। फिर प्राइवेट पार्ट को लेकर दोनों में इस कदर बहस हुई कि एक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पड़ोसियों ने जब झगड़ने और उसके बाद चीखने की आवाज सुनी तो पुलिस को बुलाया।
56
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शख्स खून से लथपथ पड़ा है। उसके प्राइवेट पार्टी वाली जगह से तेज खून निकल रहा है। पास में दूसरे दोस्त धुत पड़ा है। खून से लथपथ दोस्त को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
66
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी को भी सिर में चोट लगी है। फिलहाल उसने अपने दोस्त के साथ जो किया, उसके लिए उसे 8 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हॉस्पिटल में घायल दोस्त की स्थिति स्थिर है।