Russia Ukraine crisis: ये है यूक्रेन की पहली महिला पीएम Yulia Tymoshenko, जिससे खौफ खाता था रूस

Published : Feb 24, 2022, 02:26 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के ऐलान के बाद रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग शुरू हो चुकी है। दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (third world war) की ओर बढ़ रही है। इस बीच रूस को अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री की कमी सबसे ज्यादा खल रही है, जिसने रूस को 1 इंच जमीन देने से भी इंकार कर दिया था और रूस भी उनसे थर-थर कांपता था। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं, यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री यूलिया तेमोसेंकोवा (Yulia Tymoshenko) से...

PREV
19
Russia Ukraine crisis: ये है यूक्रेन की पहली महिला पीएम Yulia Tymoshenko, जिससे खौफ खाता था रूस

2 बार यूक्रेन की प्रधानमंत्री रह चुकी यूलिया तेमोसेंकोवा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी। वे कुछ महीनों के लिए 2005 में और फिर 2007 से 2010 तक यूक्रेन की प्रधानमंत्री रही थीं। उनके दौर में रूस कभी भी इस तरह का डर पैदा नहीं कर पाया, जो वो आज करने की कोशिश कर रहा है।
 

29

यूलिया तेमोसेंकोवा को यूक्रेन की गैस क्वीन कहा जाता है, क्योंकि उनका वहां गैस का बड़ा व्यापार था। निडर और साहसी यूलिया ने कई बार रूस को खुली चुनौती दी। इतना ही नहीं वह बिना लड़े एक इंच जमीन भी रूस को देने के लिए तैयार नहीं थीं। वह कहती थीं कि ‘एक इंच जमीन भी रूस को नहीं लेने दूंगी।’

39

यूलिया  Batkivshchyna राजनीतिक दल के नेता रह चुकी हैं। वह यूरोपीय संघ में यूक्रेन के एकीकरण का समर्थन करती है और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन सीमा शुल्क संघ में यूक्रेन की सदस्यता का कड़ा विरोध करती है। वह यूक्रेन के लिए नाटो सदस्यता का समर्थन करती है।

49

2004 में यूक्रेन में ‘ऑरेंज रिवोल्यूशन’ की शुरुआत हुई। इस दौरान यूलिया ने रूस समर्थक राष्ट्रपति विक्टर यूश्नकोव पर चुनाव परिणामों में धांधली का आरोप लगाया और इसे मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद विक्टर को अपना पद छोड़ना पड़ा। 
 

59

2005 में यूलिया को फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा था। इसके बाद वह 2010 में यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

69

2010 में यूलिया ने राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा और वह विक्टर यूश्नकोव से सिर्फ 3.3% वोट से पिछड़ गईं। इसके बाद गैस डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यूश्नकोव ने उनको जेल में डाल दिया। 
 

79

यूलिया 2011 से 2014 तक जेल में रही थीं। जेल में रहते हुए यूलिया को काफी यातनाएं भी सहनी पड़ीं। हालांकि, उनके समर्थन में दुनिया के कई देशों ने आवाज उठाई थी।

89

31 मार्च, 2019 को यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने 13.40% वोट हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। 2019 में वह संसद के लिए चुनी गईं और उन्होंने विपक्ष में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया।
 

99

यूलिया तेमोसेंकोवा की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो, उनका जन्म 27 नवंबर 1960 को निप्रॉपेट्रोस, यूक्रेनी एसएसआर, सोवियत संघ में हुआ था। जब यूलिया 3 साल की थी, तब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया। इसके बाद यूलिया ने अपनी मां के उपनाम का इस्तेमाल किया। उनकी शादी 1979 में ऑलेक्ज़ेंडर तेमोसेंकोवा से हुई और उनका एक बच्चा यूजेनिया भी है।

यह भी पढ़ें Russia-Ukraine WAR: पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान; क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुसी रूसी सेना; कई जगह धमाके
Russia Ukraine conflict: तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया;यूक्रेन में सुनाई पड़े धमाके; खौफभरी तस्वीरें
Russia-Ukraine Conflict: रूस के पास है हाइपरसोनिक मिसाइल, इसका तोड़ US के पास भी नहीं, पूरी दुनिया खाती है खौफ

 

 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories