Published : Oct 21, 2022, 06:11 PM ISTUpdated : Oct 21, 2022, 06:16 PM IST
ट्रेंडिंग डेस्क। दीपावली की तैयारी देश ही नहीं दुनियाभर में शुरू हो चुकी है। दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक दीपोत्सव की तैयारी और इसकी रौनक देखी जा सकती है। बाजार में जबरदस्त भीड़ है। महंगाई के बावजूद लोग इस त्योहार को अपने आर्थिक सामर्थय के अनुसार मनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उनका सम्मान किया गया। आइए तस्वीरों में देखते हैं आज की झलकियां।
न्यूयॉर्क में दीपावली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के मेयर एरिक एडम्स, सीनेटर चक शूमर और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणित्य दूत रणधीर जायसवाल टाइम्स स्क्वायर पर।
210
दीपावली उत्सव के दौरान अमरीका के न्यूयार्क में टाइम्स स्क्वायर पर लोगों की भीड़ जुटी है। इस जगह को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।
310
दीपावली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजार में भीड़ बढ़ गई है। यह तस्वीर दिल्ली के सदर बाजार की है, जहां लोगो की भीड़ खरीदारी करने निकली है।
410
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक महिला आर्टिस्ट काली पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले असुर का मुखौटा तैयार कर रही है।
510
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को भाजपा नेता महेश्वर सिंह ने कुल्लू से पर्चा दाखिल किया, तब समर्थकों ने कुछ इस तरह जश्न मनाया।
610
गुजरात के गांधी नगर में डिफेंस एक्सपो चल रहा है। इस बीच पोरबंदर में इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर का डेमो दिया।
710
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों का सम्मान उनके परिजनों को सौंपा।
810
कोलकाता में 2014 में टीचर एलिजीबिलिटी टेस्ट पास कर चुके कैंडिडेट्स नौकरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मी पहुंच गईं और उन्हें इस तरह हटाया गया।
910
महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के करियर पर बन रही फिल्म चकदा एक्सप्रेस के एक सीन में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा।
1010
यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना की है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव स्वास्थ्य विभाग में चयनित उम्मीद्वारों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News