लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन बीते गुरुवार, 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हो गया। उनकी उम्र 96 साल थी। उनका जन्म 21 अप्रैल 1926 को ब्रूटन स्ट्रीट, लंदन में हुआ था। वह 1952 में अपने पिता जार्ज-6 की मौत के बाद महारानी बनीं और सबसे अधिक उम्र तक वे इस पद पर रहीं। महारानी लंदन में स्थित बकिंघम पैलेस में रहा करती थीं, जो अंदर और बाहर से बेहद शानदार और भव्य है। यह महल ही ब्रिटिश राजघराने का आधिकारिक निवास है। आइए तस्वीरों के जरिए इस महल के कमरों की शानदार सजावट देखते हैं।
यह बात तो सभी जानते हैं कि बकिंघम पैलेस में ही ब्रिटिश राजघराना रहता है, मगर यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि यह राजघराने की संपत्ति नहीं है।
210
दरअसल, इस महल का मालिकाना हक ब्रिटिश सरकार के पास है। हालांकि, इस महल का निर्माण वर्ष 1703 में ड्यूक ऑफ बकिंघम ने कराया था।
310
महारानी विक्टोरिया ने इस महल को वर्ष 1837 में राजघराने का आवास घोषित कर दिया था। वह पहली महारानी थीं, जो इस महल में निवास करने आईं।
410
वैसे तो इस भव्य महल में कुल 775 कमरे हैं, मगर शाही कमरे सिर्फ 52 हैं, जिनमें राजघराने के लोग रहते हैं। बाकी कमरों का इस्तेमाल राजघराने के लोग नहीं करते।
510
इस महल में दरवाजों की संख्या 1514 हैं, जबकि खिड़कियों की संख्या 760 हैं। यही नहीं, महल में साढ़े तीन सौ भी अधिक शानदार घड़ियां लगी हैं।
610
शाही परिवार के इस्तेमाल करने के लिए महल के बेसमेंट में एक एटीएम भी लगा है। इस मशीन से सिर्फ राजघराने के लोग ही पैसा निकाल सकते हैं।
710
वैसे तो महारानी विक्टोरिया ने इस महल को अपना आधिकारिक आवास 1837 में बना लिया था, मगर इस महल में अगले 46 साल तक वे बिना बिजली के रहीं।
810
महल में बिजली 1883 में आई। महल के अंदर और बाहर करीब चालीस हजार बल्ब लगे हैं, जिनसे यह रात में बेहद खूबसूरत अंदाज में जगमगाता है।
910
यही नहीं, बकिंघम पैलेस का गार्डन लंदन का सबसे बड़ा निजी गार्डन है और यह ब्रिटेन के सबसे बड़े महलों में से एक महल का गार्डन है।
1010
इस महल को पर्यटकों के घूमने के लिए भी खोला जाता है। पर्यटक हर साल गर्मियों की छुट्टियों में यहां की सुंदरता का नजारा लेने आते हैं।