Published : Jun 09, 2022, 03:32 PM ISTUpdated : Jun 09, 2022, 03:42 PM IST
नई दिल्ली। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर देशभर में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान-दान के बाद भगवान सूर्य को प्रणाम किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में बॉयोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामाकंन दाखिल किया। आइए एक नजर डालते हैं गुरुवार, 9 जून की कुछ बड़ी खबरों पर।
गंगा दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर हरिद्वार में दूर-दूर से श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे। यहां रात से ही लोग आने लगे थे। यह मनोरम तस्वीर हरिद्वार में हर की पौड़ी घाट की है।
210
गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। यह मनोरम तस्वीर मुरादाबाद की है, जहां श्रद्धालुओं के एक समूह ने उगते सूर्य को कुछ इस अंदाज में नमन किया।
310
गंगा दशहरा देशभर में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान-दान किया। यह तस्वीर प्रयागराज की है, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की।
410
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार, 9 जून को विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे।
510
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू रहे बॉयोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
610
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया। वे पीपीई किट घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
710
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा गुरुवार को तार टूट जाने की वजह से कुछ समय के लिए प्रभावित रही। इस दौरान मेट्रो ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। वहीं, इस रूट के तमाम स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी लग गई।
810
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता के न्यू टाउन में बने एयरक्रॉफ्ट म्यूजियम का उद्घाटन किया। यह म्यूजियम इंडियन नेवी के सहयोग से बना है। इस दौरान नेवी के कई अधिकारी भी मौजूद थे।
910
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 8 जून से तीन दिवसीय वियतनाम के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने गुरुवार, 9 जून को वियतनाम के रक्षा मंत्री को 12 हाई स्पीड गार्ड बोट दी।
1010
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार, 9 जून को विधान परिषद चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के प्रत्याशियों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान भाजपा नेता सुशील कुमारी मोदी समेत कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News