दिल्ली में भिड़ गए आप और भाजपा के कार्यकर्ता.. पुलिस के छूटे पसीने, 10 फोटो में देखिए कहां क्या हुआ

Published : Oct 27, 2022, 06:10 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अलग किया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत तेलंगाना के नारायणपेट जिले में थे और उन्होंने कलाकारों के साथ मिलकर ढोल भी बजाया। छठ पूजा के लिए देशभर से लोग अपने-अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। इस दौरान ट्रेन और बस में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। तस्वीरों में देखिए देश-दुनिया की एक झलक। 

PREV
110
दिल्ली में भिड़ गए आप और भाजपा के कार्यकर्ता.. पुलिस के छूटे पसीने, 10 फोटो में देखिए कहां क्या हुआ

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है, जहां छठ पर घर जाने के लिए बस में  कुछ इस तरह सीट लेते यात्री दिख रहे हैं। 

210

यह तस्वीर दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन की है, जहां लोग छठ पूजा पर अपने-अपने घर जा रहे और ट्रेन पकड़ने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे। 

310

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क शुक्रवार को ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पहुंचे। तब हाथ में उनके वॉश बेसिन भी था। 

410

कांग्रेस की  भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी तेलंगाना के नारायणपेट जिले में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कलाकारों के साथ ढोल भी बजाया। 

510

यह तस्वीर नई दिल्ली की है, जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गए। पुलिस उन्हें हटाने का प्रयास कर रही है। 

610

यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शौर्य दिवस समारोह में शामिल हुए। 

710

यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की है, जहां शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। 

810

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की है, जहां टीएमसी सांसद और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री तृणमूल नेता को भाई दूज पर टीका कर रही हैं। 

910

यह तस्वीर तिरुवनंतपुरम की है, जहां अडानी ग्रुप के एक प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए स्थानीय लोग और मछुआरे दिख रहे हैं। 

1010

यह तस्वीर अमरीका के फ्लोरिडा की है, जहां पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप दीपावली समारोह के दौरान दीप जलाते दिख रहे हैं। 

Read more Photos on

Recommended Stories