खड़गे को बधाई देने खुद सोनिया, राहुल और प्रियंका भी पहुंचीं.. 10 फोटो में देखिए देशभर में आज कहां क्या हुआ

Published : Oct 26, 2022, 06:59 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल  लिया। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे, जिन्होंने खड़गे को अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, आज देशभर में भाईदूज और गोर्वधन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। आइए तस्वीरों में देखते हैं देशभर में कहां क्या हुआ। 

PREV
110
खड़गे को बधाई देने खुद सोनिया, राहुल और प्रियंका भी पहुंचीं.. 10 फोटो में देखिए देशभर में आज कहां क्या हुआ

यह तस्वीर नई दिल्ली कांग्रेस कार्यालय की है, जहां मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी नेता सोनिया गांधी और शशि थरूर से मिल रहे हैं। 

210

यह तस्वीर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय की है,जहां नवनियुक्त अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पदभार संभाला। 

310

यह तस्वीर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय की है, जहां सोनिया गांधी दिवंगत नेता राजीव गांधी के चित्र को हाथ में लिए हुए हैं। 

410

यह तस्वीर हरियाणा के हिसार की है, जहां पंजाब के सीएम भगवंत मान आदमपुर विधानसभा उप चुनाव में आप प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। 

510

यह तस्वीर कोलकाता की है, जहां टीईटी पास उम्मीदवार नौकरी की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे, इस दौरान उन्होंने भाईदूज का पर्व भी मनाया। 

610

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में मथुरा की है, जहां गोवर्धन पूजा पर्व पर श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत पर पूजा करने आए थे। 

710

यह तस्वीर हरियाणा के गुरुग्राम में सिद्धेश्वर मंदिर की है, जहां श्रद्धालु गोवर्धन पूजा करने के लिए पहुंचे थे। 

810

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में नोएडा जिले की है, जहां गोवर्धन पूजा पर्व पर देशभर से श्रद्धालु पहुंचे थे। 

910

यह तस्वीर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है, जहां कलाकार गोवर्धन पूजा के दौरान प्रस्तुती दे रहे हैं। 

1010

यह तस्वीर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की है, जहां महिलाएं भाईदूज पर्व पर मुख्यमंत्री माणिक साहा को टीका  लगा रही हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories