देशभर के बाजारों में दीवाली की रौनक.. खुशी सी झम रहीं महिलाएं, 10 फोटो में देखिए दीपोत्सव के खास पल

Published : Oct 23, 2022, 04:42 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। दीवाली की रौनक अब देशभर में दिखाई दे रही है। बाजारों में जबरदस्त भीड़ है। लोग खरीदारी करने में व्यस्त हैं। बाहर रह रहे लोग किसी भी स्थिति में अपने-अपने घर पहुंचना चाहते हैं और इसके लिए वे ट्रेनों में और बसों पर लटकने से भी नहीं हिचक रहे हैं। अयोध्या में आज दीपोत्सव की रौनक है। देश ही नहीं विदेशों से पर्यटक यहां पहुंचे हैं। महिलाएं खुशी से सड़कों पर नृत्य कर रही हैं। आइए तस्वीरों में देखते हैं दीवाली की तैयारी से जुड़े कुछ खास पल। 

PREV
110
देशभर के बाजारों में दीवाली की रौनक.. खुशी सी झम रहीं महिलाएं, 10 फोटो में देखिए दीपोत्सव के खास पल

यह तस्वीर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फूल मंडी की है, जहां दीपावली पर्व के लिए थोक में माला-फूल खरीदने वालों की भीड़ जुटी है। 

210

यह तस्वीर गुजरात के वडोदरा की है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। 

310

यह तस्वीर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मशहूर हवा महल की है। देखा जा सकता है कि दीपावली पर्व के अवसर पर बाजार में भव्य सजावट की गई है। 

410

यह तस्वीर बिहार की राजधानी पटना में दीघा क्षेत्र की है, जहां एक लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। लापता लोगों के परिजन किनारे पर इंतजार में बैठे में हैं। 

510

यह तस्वीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर में थोक फूल बाजार की है। यहां फूल-माला की खरीददारी करने के लिए लोग पहुंचे हैं। 

610

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में अयोध्या की है, जहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे लोग मंच पर मौजूद हैं। 

710

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में अयोध्या की है, जहां आज भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। महिलाएं खुशी में झूम रही हैं। 

810

यह तस्वीर दिल्ली में मेरठ हाइवे की है, जहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस यात्रियों से ओवरलोडेड दिख रही है। 

910

यह तस्वीर में जम्मू में अखनूर सेक्टर की है। यहां सीमा पर बॉर्डर पुलिस के जवान मोमबत्ती जलाकर छोटी दीवाली मनाते हुए। 

1010

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की है, जहां एक शख्स बीच सड़क पर आयोजित समारोह में बजरंग बली का किरदार निभाता दिख् रहा है। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories