ट्रेंडिंग डेस्क। छठ पूजा पर्व की तैयारियों को देशभर में अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु बाजार में खरीदारी करने में व्यस्त हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके अलावा कई जगह कृत्रिम तालाब भी बनाए गए हैं। बाजार में जबरदस्त भीड़ है। वहीं, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित हुई और इसके बाद कैडेट्स ने जमकर जश्न मनाया। आइए देखते हैं आज की कुछ मनमोहक तस्वीरें।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है, जहां 30 अक्टूबर को मनाए जा रहे छठ पूजा पर्व के लिए महिलाएं पूजा सामग्री खरीद रही हैं।
210
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है, जहां महिलाएं बाजार में छठ पूजा पर्व के लिए सामान खरीद रही हैं।
310
यह तस्वीर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की है, जहां छठ पूजा पर्व से जुड़े सामान खरीदने के लिए बाजार में भीड़ जुटी है।
410
यह तस्वीर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईटीओ क्षेत्र की है, जहां छठ पूजा पर्व के लिए श्रद्धालु तैयारी कर रहे हैं।
510
यह तस्वीर पूर्वी दिल्ली के एक क्षेत्र की है, जहां छठ पूजा पर्व के लिए एक तालाब तैयार किया गया है, जिससे महिलाएं इसमें खड़ी होकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दे सकें।
610
यह तस्वीर चंडीगढ़ की है, जहां श्री प्रभुपाद के अनादि दिवस पर इस्कॉन मंदिर में महिलाएं उनका अभिषेक कर रही हैं।
710
यह तस्वीर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है, जहां ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड समारोह के बाद कैडेट जश्न मनाते देखे जा सकते हैं।
810
यह तस्वीर भी चेन्नई के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी की है, जहां पासिंग आउट परेड समाराेह के बाद कुछ कैडेट्स इस तरह अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
910
यह तस्वीर असम की राजधानी गुवाहाटी की है, जहां असम सरकार के एक अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।
1010
यह तस्वीर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला की है, जहां यूथ कांग्रेस के सदस्य राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस उन्हें हटा रही थी।