बैंकांक। थाईलैंड में आज दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक पुलिस अफसर ही तब 34 लोगों की मौत की वजह बन गया, उसे ड्रग के केस में नौकरी से निकाल दिया गया। इस पुलिस अफसर का नाम पन्या खमरब था और इसकी उम्र करीब 34 साल थी। बाद में इसने पत्नी, अपने बच्चे और खुद को भी गोली मार ली। इस खौफनाक घटना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। हर कोई इस पुलिस अफसर की आलोचना कर रहा है। आइए तस्वीरों में देखते हैं थाईलैंड का यह भयावह मंजर।
इस पुलिस अफसर का नाम पन्या खमरब था और इसकी उम्र करीब 34 साल थी। बाद में इसने पत्नी, अपने बच्चे और खुद को भी गोली मार ली।
210
थाईलैंड में हुई इस खौफनाक घटना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। हर कोई इस पुलिस अफसर की आलोचना कर रहा है।
310
फायरिंग की खौफनाक घटना थाईलैंड के नार्थ स्टेट के नान्गबुआ लंफू क्षेत्र में हुई। हमलावर का नाम पन्या खमरब था।
410
पन्या खमरब की उम्र 34 साल थी। वह थाईलैंड पुलिस डिपार्टमेंट में पुलिस अफसर था, मगर एक ड्रग केस में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
510
थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी सीआईबी में अधिकारी मेजर जनरल जिरापोब पुरिडेट के अनुसार खमरब काफी पढ़ा-लिखा और फिट था।
610
वह पुलिस में अफसर बना, मगर कुछ ही समय बाद वह ड्रग तस्करों के संपर्क में आ गया और उनके साथ मिलकर काम करने लगा।
710
आरोपों के बाद उसकी जांच हुई जिसमें वह दोषी पाया गया। साथ ही, इंटर ऑफिस ड्रग टेस्ट भी हुआ, जिसमें वह फेल साबित हुआ।
810
इसके बाद पन्या खमरब को पुलिस डिपार्टमेंट से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद वह पूरी तरह से ड्रग स्मगलिंग के पेशे से जुड़ गया था।
910
इसके बाद उसे कुछ मामलों में गिरफ्तार भी किया गया था। उस पर मादक पदार्थों से जुड़े कोर्ट में केस चल रहा था।
1010
नौकरी जाने से वह परेशान था और दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। उसने गुरुवार को चाइल्ड केयर में फायरिंग की, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 2 साल के एक बच्चे की भी मौत हो गई थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News