भारत में पॉर्न फिल्म देखना गैर कानूनी है? अगर किसी से गंदी फिल्में शेयर करते हैं तो क्या वह जुर्म होगा

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पॉर्न बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 23 जुलाई तक जेल भेजा गया है। आरोप है कि राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। भारतीय कानून से बचने के लिए विदेश में रजिस्ट्रेशन कराया। इस पूरे विवाद के मन में पहला सवाल तो यही आता होगा कि भारत में पॉर्न फिल्मों को लेकर क्या कानून है? अगर आप पॉर्न फिल्मों को देखते हैं तो वह कानूनी है या गैर कानूनी? जानें भारत में पॉर्न को लेकर क्या कानून हैं... 

Asianet News Hindi | Published : Jul 21, 2021 9:27 AM IST

16
भारत में पॉर्न फिल्म देखना गैर कानूनी है? अगर किसी से गंदी फिल्में शेयर करते हैं तो क्या वह जुर्म होगा

पॉर्न फिल्म देखना गलत नहीं है
जी हां। अगर आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप पर कोई पॉर्न फिल्म देख रहे हैं तो वह गलत नहीं है। हां। चाइल्ड पॉर्नोग्राफी देखना गैर कानूनी है। इसके लिए आपको सजा हो सकती है। गंदी फिल्में शेयर करना भी गैर कानूनी है। इसमें आपको सजा हो सकती है। 

26

पॉर्न फिल्म बनाना गैर कानूनी है
भारत में पॉर्न फिल्म बनाना गैर कानूनी है। इस गंभीर अपराध में 5 साल तक की जेल या 10 लाख रुपए तक जुर्माना लग सकता है। दूसरी बार ऐसे ही जुर्म में पकड़े जाने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है।

36

किन देशों में पॉर्न पूरी तरह बैन
2002 से चीन में इंटरनेट पोर्नोग्राफी को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया। कुछ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस) में पोर्नोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध है। 

46

पाकिस्तान में भी पोर्नोग्राफी अवैध है। यहां सरकारों ने 2011 से 100% प्रतिबंध लगा दिया है। सभी मध्य पूर्वी देशों ने सभी प्रकार की पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

56

आंशिक प्रतिबंध वाले देश
भारत में पॉर्न को लेकर अलग तरीके का कानून है। यहां पोर्नोग्राफी रखना पूरी तरह से कानूनी है जबकि इसे शेयर करना अवैध है। ऑस्ट्रेलिया में जहां पोर्नोग्राफी रखने की अनुमति है, लेकिन इसे बेचना, प्रदर्शित करना या किराए पर देना अपराध है। रूस में कानून अस्पष्ट हैं।

66

वे देश जहां पोर्नोग्राफी कानूनी है
कनाडा में 18 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति (कुछ प्रांतों में 19) के लिए हार्डकोर पोर्नोग्राफी की बिक्री अवैध है, लेकिन 18 के पार का कोई भी व्यक्ति पोर्नोग्राफी का मालिक हो सकता है। अमेरिका में पोर्नोग्राफी संघीय स्तर पर वैध है। अधिकांश यूरोपीय देशों में भी पोर्नोग्राफी वैध है।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos