Published : Mar 28, 2021, 08:44 AM ISTUpdated : Mar 28, 2021, 08:45 AM IST
हटके डेस्क: आपने आज तक कई बार ट्रैफिक में फंसने का अनुभव किया होगा। सड़कों पर जब लोड बढ़ जाता है यानी ज्यादा लोग एकसाथ बाहर निकल जाते हैं तब जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो लोगों के कई घंटे इन जाम में बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी समुद्र में ट्रैफिक जाम देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर समुद्री ट्रैफिक जाम की तस्वीरें वायरल हो रही है। दरअसल, दुनिया के सबसे बड़े कनाल स्वेज कैनाल में एक बड़ा जहाज फंस गया है। ये जहाज बीचोबीच इस तरह फंस गया है कि इसके चक्कर में 150 शिप्स अटक गए हैं। इस जाम को हटाने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। ना आगे ना पीछे जा पा रहा जहाज...
दुनिया के सबसे बड़े कैनाल में फंसे विशालकाय जहाज की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस कैनाल के बीचोबीच एक बड़ा सा जहाज फंस गया है। ये जहाज 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा है। हवा के बहाव में आकर ये जहाज फंस गया है।
26
कैनाल में जो कार्गो फंसी है, वो दुनिया के सबसे बड़े जहाज में गिनी जाती है। इसका संचालन एवरग्रीन मरीन कॉर्प्स नाम की ताइवान कंपनी करती है। ये जहाज माल लेकर नीदरलैंड के रोटडर्म के लिए निकला था। लेकिन अचानक बीच रास्ते में ये अटक गया।
36
जहाज इस तरह अटका है कि ये ना आगे जा पा रहा है ना पीछे आ पा रहा है। जहाज में लोड कंटेनरों को कम किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी जहाज को रास्ते से हटाने में सफलता नहीं मिल पा रही है।
46
जहाज के किनारों से मिट्टी की कटाई की जा रही है ताकि इसे बैक करने के लिए और स्पेस बन पाए। इसके बावजूद अभी जाम क्लियर होने में काफी घंटे लगेंगे। इस दौरान जितना ज्यादा वक्त लगेगा, कई कंपनियों को उतना नुकसान उठाना पड़ेगा।
56
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जाम के कारण करीब 300 जहाज फंस गए थे लेकिन इनमें से कई को लंबे रास्ते से मंजिल की तरफ रवाना कर दिया गया। इसके बाद भी करीब डेढ़ सौ जहाज अभी भी कैनाल में फंसे हुए हैं।
66
जहाज को हटाने के लिए 5 छोटी शिप लगाई गई है। युद्धस्तर पर ये काम चल रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द जाम को क्लियर कर दिया जाए। सोशल मीडिया पर इस जहाज को हटाने के लिए हो रहे प्रयासों की तस्वीरें वायरल हो रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News