Siddharth की मौत पर ट्विटर यूजर्स ने Sushant Singh को क्यों याद किया, 'चौंकाने वाला है दोनों की मौत का कनेक्शन

Published : Sep 02, 2021, 02:03 PM ISTUpdated : Sep 02, 2021, 02:29 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर पूरा करने वाले कुछ ही कलाकर बड़े पर्दे पर कामयाबी हासिल कर पाते हैं। उन्हीं में से दो ऐसे सुपरस्टार थे, जिन्होंने बहुत कम समय में वह मुकाम हासिल किया जो बड़े से बड़ा स्टार कई सालों बाद हासिल कर पाता है। लेकिन बदकिस्मती तो देखिए कि यह सितारे जो कभी बॉलीवुड पर राज किया करते थे, बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए और पीछे छोड़ गए अपनी यादें। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla ) की मौत के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है। फैंस उनकी मौत को बहुत ही आश्चर्यजनक बता रहे हैं और पिछले साल हुई सुशांत सिंह (Sushant singh) की मौत से से जोड़कर देख रहे है। दोनों की मौत को रहस्यमयी बताया जा रहा है। सिद्धार्थ की मौत के बाद सोशल मीडिया इस तरह के ट्वीट से पट गया है..

PREV
18
Siddharth की मौत पर ट्विटर यूजर्स ने Sushant Singh को क्यों याद किया, 'चौंकाने वाला है दोनों की मौत का कनेक्शन

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर गुरुवार को निधन हो गया है। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है।

28

सिद्धार्थ की निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वालों का दुख फूटफूट कर बाहर आ रहा है और फैंस इसे सुशांत सिंह की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। 

38

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि, 'पहले सुशांत सिंह उसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला दोनों ने टीवी से फिल्मों में काम करना चालू किया और दोनों लोगों की रहस्यमयी मौत, कुछ तो गड़बड़ है। दोनों लोगों का कोई गॉड फादर नहीं था।'

48

वहीं, एक यूजर ने लिखा कि 'अच्छे लोगों को भगवान जल्दी बुला लेते हैं, चाहे वो नेता हो या अभिनेता या फिर पत्रकार ... अब उदाहरण के तौर पर — सिद्धार्थ शुक्ला , रोहित सरदाना ,सुशांत सिंह राजपूत , प्रमोद महाजन को देख लो...  और ये घोटालेबाज भ्रष्टाचारी 80-100 साल जीते हैं!!'

58

एक फैन ने ट्विटर पर सुशांत सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर कर लिखा कि 'RIP सिड, आप स्टड थे। बहुत प्रतिभाशाली, बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपने नियमों और शर्तों पर जीवन जिया..'

68

बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ के बाद एक फैन ने उनकी फोटो शेयर कर लिखा कि- 'वह बॉस नहीं है, उसके पास नेतृत्व कौशल है.. बहुत विजेता आए, चले गए, और आते रहेंगे मगर सिद्धार्थ शुक्ला जैसा न कोई आया है न आएगा।' 

78

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ताजा कर दिया है। दोनों ही एक्टर्स की मौत बहुत कम उम्र में हो गई। पिछले साल ही 14 जून 2020 को सुशांत की मौत हुई थी और ठीक 1 साल 2 महीने बाद सिद्धार्थ का जाना फैंस के लिए बहुत शॉकिंग है। 

88

बता दें कि सुशांत सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी पहचान टीवी के जरिए बनाई थी और धीरे- धीरे बॉलीवुड में अपना जलवा कायम किया था। दोनों एक्टर युवा एक्टर के इस तरह दुनिया छोड़ जाने पर सभी फैंस गम में डूब गए है।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories