ट्रेंडिंग डेस्क: किसी भी महिला के लिए मां बनने का अहसास दुनिया में सबसे खूबसूरत अहसास होता है। 9 महीने अपने बच्चे को गर्भ में पालने के दौरान महिला बच्चे के जन्म से पहले ही उससे जुड़ जाती है। लेकिन कुछ प्रेग्नेंसी अजीबोगरीब वजह से चर्चा में आ जाती है। कुछ इसी वजह से चर्चा में है साउथ अफ्रीका (South Africa) की ये महिला, जो अपनी डिलीवरी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, 37 साल की गोसियामी थमारा सिटहोल (Gosiame Thamara Sithole) ने एक साथ 1-2 नहीं बल्कि 10 बच्चों को जन्म दिया है। इतना ही नहीं, वह दुनिया में एक साथ सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने वाली महिला भी बन गई है। कैसी रही सिटहोल की प्रेग्नेंसी और कैसे हैं उनके बच्चे आइए आपको बताते हैं..
7 जून को हुई सफल डिलेवरी
गोसियामी थमारा सिटहोल के पति तेबोहो सोतेत्सी (Teboho Tsotetsi) ने बताया कि उनकी पत्नी ने 7 जून को 10 बच्चों को जन्म दिया। जिसमें 7 लड़के और 3 लड़कियां हैं। उनकी डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई है। ये डिलीवरी प्रिटोरिया शहर के एक अस्पताल में हुई। सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं।
27
बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 बच्चों को जन्म देने के साथ ही सिटहोल ने सबसे ज्यादा बच्चे एक साथ पैदा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सिटहोल और उनके पति इन बच्चों के जन्म के बाद काफी खुश हैं।
37
इस महिला का टूटा रिकॉर्ड
इससे पहले इसी साल मई में माली नाम की एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया था। जिसकी उम्र महज 25 साल थी। उन्होंने मोरक्को में 5 लड़कियों और 4 लड़कों को जन्म दिया था। हालांकि, अब उनका ये रिकॉर्ड टूट गया है। माली से पहले 2009 में 45 साल की नाद्या सुलेमान ने आठ बच्चों को जन्म देकर रिकॉर्ड बनाया था।
47
8 बच्चों की थी उम्मीद
सिटहोल के पति ने बताया कि उन्हें 8 बच्चे पैदा होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में स्कैन में पता चला की सिटहोल के कोख में 8 नहीं बल्कि 10 बच्चे हैं। 2 बच्चे दूसरी ट्यूब में फंस गए थे, इस कारण वह सोनोग्राफी में दिखाई नहीं दे रहे थे।
57
क्या कहते हैं डॉक्टर्स
डॉक्टर्स का कहना है कि एक साथ इतने सारे बच्चों की डिलीवरी करना कठिन तो था। एक चिंता भी थी, लेकिन सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। बच्चों को कुछ दिनों के लिए इन्क्यूबेटरों में रखा गया और फिर कुछ दिनों बाद उन्हें घर ले जाया जा सकता है।
67
ऐसी रही सिटहोल की प्रेग्नेंसी
अपनी अनोखी प्रेग्नेंसी को लेकर सिटहोल का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि उनकी कोख में इतने बच्चे है, तो उन्हें बच्चों की हेल्थ को लेकर डर था। शुरुआत में थोड़ी कठिनाइयां भी आई, लेकिन बाद में सब कुछ ठीक रहा।
77
पहले भी दिया था जुड़वा बच्चों को जन्म
सिटहोल बताती हैं, कि उन्हें अपने पहले पति से 2 जुड़वा बच्चे पैदा हुआ थे। जिनकी उम्र 6 साल है। पहले पति से अलग होने के बाद तेबोहो सोतेत्सी से शादी के बाद वह दूसरी बार मां बनी हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News