नेपाल (Nepal)
नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का नाता है। यानि यहां से लोग वहां रोजगार के लिए जातेहैं तो वहां के लोगों के लिए भारत दूसरा घर है। इस देश में आने-जाने के लिए वीजा और तमाम औपचारिकताओं की जरुरत नहीं होती है। भारतीय जिस तरह देश के पर्यटकस्थल घूमने जाते हैं, वैसे ही नेपाल के कुछ चुनिंदा स्थानों की सेर के लिए पहुंच जाते हैं। यहां राजधानी काठमांडो में का पशुपतिनाथ, हिल स्टेशन पोखरा, बख्तारपुर, नागार्जुन नेशनल पार्क और लुम्बनी जैसे प्राचीन स्थल मौजूद हैं।