रेलवे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ट्रेन का एक ड्राइवर गर्मी और ओवर टाइम सेे इतना परेशान हो गया कि बीच रास्ते में ही ट्रेन छोड़कर चला गया। इस वजह से बरेली-लखनऊ मेन रेल लाइन पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। 

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इन दिनों जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। क्या इंसान और क्या पशु-पक्षी। सभी गर्मी से त्रस्त हैं। मगर काम सभी अपना-अपना कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग ड्यूटी के दौरान गर्मी से परेशान भी हो रहे। ट्रेनों के ड्राइवर खासकर मालगाड़ी ट्रेनों के ड्राइवर ओवर टाइम ड्यूटी से परेशान हैं। ड्राइवरों की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस भीषण गर्मी में भी उनसे करीब 12 घंटे तक ओवर आइम ड्यूटी कराई जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक मामला रेलवे के लोको पायलट का आया है। गर्मी में ड्यूटी से वह इतना तंग आ गया कि ट्रेन को बीच रास्ते ही छोड़कर चला गया। दरअसल, यह ट्रेन एक मालगाड़ी थी। लोको पायलट ओवर टाइम ड्यूटी से तंग आ गया था। गर्मी से भी वह परेशान हो गया था। ऐसे में मालगाड़ी जब बरेली में मेन लाइन पर थी, तभी वह ट्रेन छोड़कर चला गया। यह ट्रेन बरेली जंक्शन के दो नंबर मेन लाइन पर सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर पहुंची थी। 

गर्मी और ओवर टाइम ड्यूटी से परेशान था ड्राइवर
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी ट्रेन का ड्राइवर गर्मी में ओवर टाइम ड्यूटी से परेशान था और इसी लिए बीच रास्ते में ही मेन लाइन पर ट्रेन छोड़कर चला गया। ड्राइवर का कहना था कि वह साढ़े दस घंटे की ड्यूटी कर चुका है। अब इससे ज्यादा नहीं कर सकता। उसने ट्रेन को आगे ले जाने से मना कर दिया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस ट्रेन को बरेली से लखनऊ की तरफ ले जाना था। मगर ट्रेन के बरेली जंक्शन पहुंचते ही ड्राइवर ने इंजन में लॉक लगा दिया और मेन लाइन पर ट्रेन छोड़कर चला गया। 

मनाने की कोशिश हुई मगर उसने साफ इंकार कर दिया
इसके बाद, उसे मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने आगे जाने से साफ इंकार कर दिया था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर दूसरे ड्राइवर की व्यवस्था की , जिसमें कई घंट लगे। इसके बाद ट्रेन आगे के स्टेशन की ओर रवाना हो सकी। तब तक कई ट्रेनें प्रभावित हो चुकी थीं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ...

बच्ची की दर्दनाक दास्तां: मां की मौत कोरोना से हुई, तब से शुरू हुए बुरे दिन, 80 दरिंदों ने किया रेप

शॉकिंग: महिला की कार चुराकर भागा था चोर, थोड़ी देर बाद ही पुलिस को गाड़ी में इस हाल में मिला उसका शव

फ्रिज में 20 घंटे तक बैठा रहा 11 साल का लड़का, तब बची जान, जानिए ऐसी क्या थी जरूरत