निर्भया की मौत के बाद जिस तरह कानून सख्त किए गए, उससे लगा सब ठीक हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोषियों को फांसी की सजा हुई, तब फिर लगा अब लोग सुधर जाएंगे। मगर तब भी निराशा ही हाथ लगी। आंध्र प्रदेश की एक बच्ची की दर्दनाक दास्तां जानने के बाद यही लग रहा कि सिलसिला शायद रूकेगा नहीं।

नई दिल्ली। कोई आदमी कितना गिर सकता है। आप कहेंगे उस हद तक, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। चलिए ठीक है। मान भी लेते हैं, मगर कितने लोग इस हद तक गिर सकते हैं। खासकर, एक ही दायरे में रह रहे लोग। हम जो आगे आपको बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपका शायद कलेजा कांप जाए। रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह बेहद दुखद और कष्टदायक, मगर सच्ची दास्तां है 13 साल की एक बच्ची की। वह बच्ची जिसकी उम्र अभी सिर्फ खेलने और खाने की थी। पढ़ाई करने की थी। सहेलियों संग यहां-वहां दौड़ लगाने की थी। उनके साथ मस्ती करने की थी। मगर कुछ वहशी दरिंदों ने बच्ची की चीखें निकलवाई। आंसू निकलवाए और खुद उससे मस्ती की। बच्ची ने इतनी कम उम्र में जो कष्ट सहे, वह बेहद दर्दनाक है। 

मां की मौत के बाद उसके बुरे दिन शुरू हो गए
यह वाक्या है आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का। यहां 13 साल की एक बच्ची की मां की मौत कोरोना की वजह से हो जाती है। जून 2021 में कोरोना संक्रमण के दौरान बच्ची जब अपनी मां को लेकर अस्पताल में थी, तब मां की दोस्ती वहां मौजूद स्वर्ण कुमारी नाम की महिला से हो गई। कुछ दिन बाद बच्ची के सिर से मां का साया उठ जाता है और यहीं से बच्ची के बेहद बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। स्वर्ण कुमारी ने बहला-फुसला कर बच्ची को गोद ले लिया। कुछ दिन बाद उसने बच्ची से वेश्यावृत्ति करानी शुरू कर दी। इसके बाद उसने बच्ची को एक वेश्यालय को बेच दिया। बच्ची को एक के बाद एक आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग वेश्यालय को बेचा जाता रहा। इस दौरान बच्ची से 80 लोगों ने रेप किया। 

पिता ने शिकायत दर्ज कराई तब पुलिस हरकत में आई 
हालांकि, बच्ची के पिता को इसकी जानकारी दो महीने बाद ही यानी अगस्त 2021 में ही हो गई थी। तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस हरकत में आई, मगर बच्ची की मदद करने और आरोपियों को गिरफतार करने में उसने देर कर दी। 8 महीने में 80 लोगों ने बच्ची से रेप किए। पुलिस ने स्वर्ण कुमारी के साथ-साथ अब तक 74 बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 6 अब भी उसकी पहुंच से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी रेपिस्ट भी उसकी पकड़ में होंगे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

दिल दहला देगा यह खौफनाक वायरल वीडियो, महिला की आत्मा शरीर छोड़ते हुए कैमरे में हो गई कैद!

दूल्हे ने दुल्हन को पहनाई वरमाला, तभी होने वाली पत्नी ने किया जबरदस्त कांड, शुरू हो गई मारपीट

पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ...