बता दें कि शोभराज चार्ल्स का पूरा नाम शोभराज चार्ल्स गुरुमुख भवनानी (Shobraj Charles Gurumukh Bhawnani) था। उसके पिता भारतीय थे और मां वियतनामी। माता-पिता के अलग होने के बाद चार्ल्स अपनी मां के साथ रहने लगा था। उसकी मां ने फ्रांस के एक फौजी से शादी कर ली थी और चार्ल्स के साथ वहीं बस गईं। हालांकि, मां और उसके दूसरे पति से हुए बच्चों से चार्ल्स अलग-थलग रहने लगा था। इसी बीच उसने अपराधों की दुनिया में कदम रखा।