यहां परिजनों का शव कब्र से निकालकर मेकअप करते हैं, साथ बैठकर खाते हैं और 3 साल सोने के लिए फिर दफन कर देते हैं

Published : Feb 22, 2022, 01:26 PM IST

इस हैरान करने वाली अजीब परंपरा के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इंडोनेशिया (Indonesia) के तोराजा समुदाय (Toraja Community) के लोग अपने करीबी परिजनों के शव को हर तीन साल में एक बार कब्र से निकालते हैं, उनका मेकअप करते हैं और साथ बैठकर खाते हैं। इसके बाद उन्हें वापस तीन साल तक सोने के लिए कब्र में दफन कर देते हैं। 

PREV
110
यहां परिजनों का शव कब्र से निकालकर मेकअप करते हैं, साथ बैठकर खाते हैं और 3 साल सोने के लिए फिर दफन कर देते हैं

नई दिल्ली। तोराजा समुदाय के लोग इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर रहते हैं। ये मृत परिजनों को परिवार का अहम और अनिवार्य हिस्सा मानते हैं। तोराजा समुदाय के लोगों का मानना है कि मौत जीवन का अंत नहीं बल्कि आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है।

210

तोराजा समुदाय के लोग मानते हैं कि कोई भी मरता नहीं है। वह सिर्फ बीमार होता है, इसलिए जब परिजन मर जाते हैं तो परिवार के अन्य सदस्य उनके शवों को हिफाजत से रखते हैं और उसकी सेवा करते हैं। 
 

310

तोराजा समुदाय के लोग इसके लिए मानेने ट्रेडिशन को फॉलो करते हैं। इस परंपरा के तहत वे मृत परिजनों के शवों को साफ करने का समारोह का आयोजन करते हैं। मृत परिजनों को कब्र से बाहर निकालकर उन्हें नए कपड़े पहनाते हैं। 
 

410

मृत परिजनों का मेकअप किया जाता है। उनके साथ खाना खाया जाता है। सिगरेट व शराब ऑफर की जाती है। जीवित रहने के दौरान उनके जो सामान थे, वे उनके पास रखे जाते हैं। 
 

510

तोराजा समुदाय के लोग मृत परिजनों को दफनाते समय भैंस, बैल और सुअर की बली देते हैं। उनके सिंगों से घर की सजावट की जाती है। 

610

हालांकि, सवाल यह है कि शव इतने समय में सड़ता क्यों नहीं हैं, तो आपको बता दें कि तोराजा समुदाय के लोग शवों पर विशेष औषधि का लेप करते हैं, जिससे शवों को कपड़ों की कई परत में लपेटते हैं, इससे शव लंबे समय तक ठीक रहता है। 

710

इस समुदाय के लोग मृतक के अंतिम संस्कार और बाद की  प्रक्रियाओं में जिन परंपराओं का पालन करते हैं, वह काफी महंगा पड़ता है, मगर वे इसका पूरी रीति-रिवाज से पालन करते हैं और यह उनके जीवन में काफी महत्व रखता है। 
 

810

अंतिम संस्कार की इस प्रक्रिया को रंबू सोलो कहते हैं। इसमें हजारों डॉलर का खर्च आता है। बहुत से लोगों के पास इतना धन नहीं होता, तब ऐसे लोग अपने मृतक परिजनों को तब तक घर पर ही रखते हैं, जब तक उनके पास पर्याप्त धन एकत्रित नहीं हो जाता। 

910

शवों को घर में ममी की तरह रखा जाता है। रोज उसकी सफाई होती है। कपड़ा बदला जाता है। खाना और पानी रखा जाता है। धन जुटने के बाद पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाता है और प्रत्येक तीन साल पर कब्र से बाहर निकालकर एक दिन उसके साथ बिताया जाता है।
 

1010

तोराजा समुदाय के लोगों की अंतिम संस्कार की यह परंपरा और प्रत्येक तीन साल पर मृत परिजनों के साथ एक दिन रहना दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है और इसे देखने के लिए दूर-दर से टूरिस्ट यहां आते हैं। हालांकि, तोराजा समुदाय के लोगों के लिए यह परंपरा अपने पूर्वजों से जुड़े रहने का एक जरिया मात्र है। 

Recommended Stories