Published : Apr 11, 2021, 01:30 PM ISTUpdated : Apr 11, 2021, 01:31 PM IST
महाराष्ट्र में दो बहनों ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उनकी शादी के 4 दिन बाद ही उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी के बाद उन दो बहनों का 'वर्जिनिटी टेस्ट' करवाया। इतना ही नहीं इसके बाद जब उनमें से एक कथित तौर पर टेस्ट में फेल हो गई तो उसे उसके पति ने तलाक दे दिया। दोनों बहनों के पतियों को कम्युनिटी पंचायत से तलाक की इजाजत मिली। एक बहन ने पुलिस को लिखा पत्र...
एक बहन ने पुलिस को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है। उसने लिखा कि 'उसने कर्नाटक के बेलगाम में शादी की और शादी के 4 दिन बाद ही उसे ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। उन दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट करवाया गया और 5वें दिन कर्नाटक से कोल्हापुर वापस भेज दिया गया।'
26
पिछले साल नवंबर 2020 में कोल्हापुर के कंजरभाट समुदाय की दो बहनों की शादी उन्हीं के सेम समुदाय में हुई थी। अगर पीड़िता की मानी जाए तो 'उसके परिवार ने ससुराल वालों को बहुत समझाया लेकिन उन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी और फरवरी महीने में कम्युनिटी पंचायत ने उनके तलाक की घोषणा कर दी थी।'
36
मामला सिर्फ तलाक पर ही नहीं खत्म हुआ बहनों ने मदद के लिए महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन दोनों ने अपने-अपने पतियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
46
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत ऐक्शन मोड में आई और इस संबंध में पति और ससुराल वालों सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके अलावा दोनों बहनें अपने पतियों पर रेप की शिकायत भी दर्ज कराने की मांग कर रही हैं।
56
वहीं, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के एक सदस्य ने कहा कि 'शादी से पहले दोनों लड़कों को ये दोनों बहनें पसंद नहीं थीं। उन्होंने उनका शारीरिक रूप से शोषण किया और इसलिए इन पर रेप का केस दर्ज किया जा चाहिए।'
66
समिति के सदस्य ने वर्जिनिटी टेस्ट को एक घृणित कार्य बताया है। इसके सा्थ ही उन्होंने सामुदायिक पंचायतों को खत्म करने की मांग की है और इसके लिए उन्होंने सरकार से अपील करने की बात भी कही।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News