ट्रेंडिंग डेस्क। दिल्ली की गर्मी मशहूर है। सर्दी भी मशहूर है, मगर इस बार तो मानसून के कारण बाढ़ जैसी भयावह स्थिति बन गई है। यहां यमुना नदी खतरे के निशान को भी पार कर गई है। इसके साथ ही नदी के आसपास के इलाके में रहने वाले इंसान और जानवर दोनों मुसीबत में आ गए हैं। यह स्थिति बनी है सितंबर महीने में हुई जोरदार बारिश के कारण। लोग इस बारिश के पानी से जूझ ही रहे थे कि हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना में पानी छोड़ दिया गया, जिसके बाद हालात बद से भी बद्तर हो गए। गरीबों के सामान, जानवर यहां तक कि घर भी डूब गया। प्रशासन ने कुछ जगह अस्थायी शिविर बनाए हैं, मगर यहां अव्यवस्था लोगों के लिए और भी ज्यादा परेशानी का सबब बनी हुई है। आइए तस्वीरों में देखते हैं दिल्ली के बाढ़ का खौफनाक मंजर।
इस साल सितंबर में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई हुई। बारिश थम गई और मौसम खुशनुमा हो गया। इससे कई लोगों ने राहत की सांस ली।
210
वैसे, यही बारिश अब कई लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। दिक्कत ये है कि बारिश की वजह से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
310
यमुना नदी के आसपास निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घर इस पानी में डूब चुके हैं। लोग सामान तो नहीं बचा सके, मगर घर बचाने के लिए लोगों को सब कुछ छोड़कर जाना पड़ा।
410
वहीं, प्रशासन ने भी यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने और पानी खतरे के निशान से ऊपर होकर बहने पर लोगों को अलर्ट कर दिया है और तुंरत इलाका खाली करने को कहा है।
510
यही नहीं, नदी का पानी बढ़ जाने से पुराने यमुना पुल से ट्रेनों की आवाजाही को डायवर्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभी पानी और बढ़ सकता है।
610
दरअसल, बारिश के पानी के साथ-साथ हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने भी यमुना के जलस्तर को बढ़ाने में मदद की और ऐसे में दिल्ली के कई इलाके डूब गए।
710
हालांकि, प्रशासन का दावा है कि निचले इलाकों और डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और राहत शिविर में भेज दिया गया है।
810
वहीं, जो लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनके घर-सामान के साथ-साथ जानवरों पर भी असर पड़ा है। प्रशासन अभी लगातार लोगों को सावधान कर रहा है।
910
प्रशासन का कहना है कि हथिनी कुंड बैराज से इस बार यमुना नदी में करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में जल्द पहुंचेगा।
1010
यही नहीं, प्रशासन ने लोगों को अलर्ट करते हुए नदी की ओर जाने से मना किया है और मछुआरों को नाव या स्टीमर चलाने से मना कर दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News