एक दिन में 150 किलो तक खुराक और इतने गैलन पानी पी जाता है हाथी, जानिए इससे जुड़े रोचक फैक्ट

Published : Aug 12, 2022, 06:21 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क। World Elephant Day 2022: दुनियाभर में अफ्रीकन और एशियाई हाथियों की स्थिति सुधारने, उन्हें संरक्षित करने, शिकार पर रोक लगाने और उनका बेहतर ख्याल रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के ममकसद से हर साल 12 अगस्त यानी आज के दिन वर्ल्ड एलिफेंट डे (World Elephant Day) मनाया जाता है। यह खास दिन वर्ष 2012 से शुरू किया गया था और अब तक जारी है। वैसे, बता दें कि हाथियों की गणना देश में पहली बार वर्ष 2017 में शुरू हुई। यह जानना जरूरी है हाथी वह जानवर है, जो दूसरे वन्यजीवों के साथ-साथ वनों की पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में अहम रोल अदा करते हैं। आइए तस्वीरों के जरिए हाथियों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते हैं। 

PREV
110
एक दिन में 150 किलो तक खुराक और इतने गैलन पानी पी जाता है हाथी, जानिए इससे जुड़े रोचक फैक्ट

अभी हाथी की तीन अलग-अलग प्रजाति होती है। अफ्रीकी सवाना हाथी, अफ्रीकी वन हाथी और एशियाई हाथी। पांच करोड़ साल पहले तक हाथी की 170 प्रजातियां थीं। 

210

हाथी पृथ्वी का सबसे संवेदनशील प्राणी है। विभिन्न रिसर्च में दावा तो यहां तक किया गया है कि यह इंसानों से भी ज्यादा समझदार और बुद्धिमान होता है। 

310

भारत में  सबसे अधिक हाथी कर्नाटक में हैं। यहां इनकी संख्या करीब छह हजार दर्ज की गई है। जबकि दुनिया में सबसे अधिक बोत्सवाना में मिलते हैं। 

410

धरती यानी भूमि पर रहने वाला दुनिया का सबसे बड़ा स्तनपायी प्राणी अफ्रीकी हाथी है। नर हाथी की औसतन ऊंचाई तीन मीटर तक हो सकती है। 

510

अफ्रीकी नर हाथी का वजन चार हजार से साढ़े हजार किलोग्राम तक हो सकता है, जबकि एशियाई हाथी की लंबाई औसतन पौने तीन मीटर तक हो सकती है और वजन तीन हजार  से छह हजार किलोग्राम तक हो सकता है। 

610

जन्म के समय हाथी का वजन करीब 120 किलोग्राम तक हो सकता है। उनकी औसत उम्र 70 वर्ष तक होती है, जबकि ज्यादा से ज्यादा वे सौ साल तक जीवीत रह सकते हैं। 

710

हाथी घने जंगलों में रहना पसंद करते हैं और जंगलों में रास्ता बनाते हैं, जिसका उपयोग दूसरे जानवर भी करते हैं। हाथी खाने का शौकीन होता है। रोज 16 घंटे तक खाता रहता है। 

810

हाथी एक दिन में 80 गैलन तक पानी पी सकता है। कीचड़ में रहना और पानी से खेलना इसका प्रिय शगल है। कीचड़ इसके लिए सनस्क्रीन का काम करता है। 

910

हाथी के बच्चे सूंड को अपनी मुंह में चूसते हैं। यह करीब-करीब ठीक वैसा ही है, जैसे इंसान के छोटे बच्चे अपनी अंगुली या अंगूठा चूसते हैं। 

 

1010

हाथियों को रोज डेढ़ सौ किलोग्राम तक भोजन की आवश्यकता होती है। यह जरूरत वे घास, पौधे, फल आदि खाकर पूरी करते हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories