नई दिल्ली। वर्ल्ड लॉफ्टर डे यानी विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) प्रत्येक वर्ष मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह दिन एक मई को पड़ रहा है। दरअसल, विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day 2022) मनाने की शुरुआत मुंबई में डॉक्टर मदन कटारिया (Doctor Madan Kataria) ने 10 मई 1998 को की थी। वह चाहते थे कि इस विशेष दिन के जरिए लोगों को हंसने के फायदे और खुशियों का मकसद पता चले। इस खास दिन आप अपने दोस्तों, परिजनों और शुभचिंतकों को कुछ पोस्टर इमेज (Poster Image) के जरिए कुछ खास और प्यारभरे संदेश भेज सकते हैं।
डॉक्टरों की मानें तो हंसना अच्छा व्यायाम है। लंबी उम्र और अच्च्छी सेहत का राज हंसी-मुस्कुराहट में छिपा है। वास्तव में हंसी हर उम्र के लोगों के लिए गुणकारी दवा है। यह ऐसी भाषा है, जिसे हर कोई समझ सकता है। दिल से खुलकर हंसने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। आज की तनावभरी जिंदगी और अनियमितम लाइफस्टाइल में यह बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे तनाव में कमी आती है।
"आप जब बूढ़े होते हैं तब हंसना नहीं छोड़ते
आप जब हंसना छोड़ते हैं तब बूढ़े होते जाते हैं"
World Laughter Day 2022
25
हंसना-खिलखिलाना जीवन में बेहद जरूरी है। डॉक्टर मदन कटारिया ने यह खास दिन इसी लिए शुरू किया कि आपसी तनाव कम हो। सामाजिक वैमनस्यता दूर हो। हंसी एकदूसरे के बीच की दूरी को कम करती है। यह खास दिन मनाने का मकसद भी यही है कि हंसी खुद-ब-खुद लोगों को अपनी ओर खिंचती है। इसके लिए किसी भाषा की जरूरत नहीं होती। यह मजेदार तथ्य है कि जब हम दोस्तों के साथ होते हैं तो रोजमर्रा से करीब 30 गुना तक ज्यादा हंसते हैं।
"आप जब भी हंस पाएं, जरूर हंसें
यह सस्ती मगर कारगर दवा है"
World Laughter Day 2022
35
हंसी न सिर्फ आपके चेहरे पर अच्छी लगती है, आपको खुशनुमा बनाती है बल्कि, आपको कई रोगों से दूर भी करती है। अगर आपको अनिद्रा यानी नींद नहीं आने की परेशानी है, तो रोज रात में किसी भी तरह थोड़ा हंसिए-मुस्कुराइए। इससे आपके दिमाग में जरूरी हार्मोन का उत्सर्जन होगा। मेलेटोनिन नाम का यह हार्मोन आपकी नींद लाने में मददगार होता है और यह हंसने से दिमाग में उत्सर्जित होता है।
"अर्ज किया है, कभी गरम कभी ठंडा पिया करो
SMS कुछ नया-नया किया करो
हम हंसी के डॉक्टर हैं, रोज हमीं से हंसी की खुराक लिया करो"
World Laughter Day 2022
45
कहा जाता है कि चेहरा पर हंसी-मुसकुराहट भगवान की दस्तखत है। इसे आप हंसते हुए खिलखिलाते हुए और गाढ़ा किजिए। अमिट बनाइए। न कि किसी वजह से क्रोध और तनाव में आकर इस मुस्कुराहट को खत्म किजिए, जिससे कि भगवान का यह खूबसूरत हस्ताक्षर मिट जाए। हर रोज यह प्रण लें कि इसे और बढ़ाना है। सही मायने में हंसता चेहरा आपकी शान बढ़ता है और इसे बनाए रखें। चिंता की जगह चिंतन करके इस तनाव को दूर करें।
"आपके चेहरे पर मुस्कान भगवान का सिग्नेचर है,
अपने आंसुओं से उसे धुलने या क्रोध से मिटने नहीं दे"
World Laughter Day 2022
55
हंसी-खिलखिलाहट को लेकर आज कुछ खास दिन है, इसलिए जरूरी है कि इस खास दिन के जरिए थोड़ा हंस-मुस्कुरा लिया जाए। भारत में कई काॅमेडियन हुए, जिनके अभिनय आज भी हमें हंसने-हंसाने पर मजबूर कर देते है। माना जाता है कि हंसने जिंदगी लंबी होती है। हंसता चेहरा आपकी शान बढ़ाता है। हंसकर किया जाने वाला कोई भी का आपकी पहचान बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है, इसलिए हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहिए। यह न सिर्फ आपकी पहचान बल्कि, शान भी बढ़ाएगा।
"हंसता चेहरा आपकी शान बढ़ाता है
हंसकर किया गया काम आपकी पहचान बढ़ाता है"
World Laughter Day 2022
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News