एंटरटेनमेंट डेस्क. 'अनुपमा' (Anupamaa) छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो है। TRP में हमेशा टॉप पर रहने वाले इस शो के लिए इसके एक्टर्स जितनी कड़ी मेहनत करते हैं, उतनी ही मोटी रकम भी हर दिन उठाते हैं। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो शो में काम करने वाली रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इस शो की बदौलत टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। बताया जाता है कि पिछले साल तक जहां, वे इस शो के लिए प्रतिदिन 1.50 लाख रुपए चार्ज करती थीं, वहीं इस साल वे सीधा डबल यानी 3 लाख रुपए प्रतिदिन चार्ज कर रही हैं। शो में अनुपमा उर्फ़ अन्नू जोशी के किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया है। आइए जानते हैं शो के बाकी एक्टर्स की फीस के बारे में...
रिपोर्ट्स की मानें तो शो के दूसरे सबसे महंगे एक्टर गौरव खन्ना हैं, जो अनुज कपाड़िया का रोल कर रहे हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन का उनका मेहनताना 1.50 लाख रुपए है।
210
शो में वनराज शाह का किरदार सुधांशु पांडे निभा रहे हैं और ख़बरों की मानें तो उन्हें प्रतिदिन 1.50 लाख रुपए दिए जाते हैं।
310
शो में काव्या का निगेटिव किरदार है, जिसे मदालसा शर्मा पर्दे पर उतार रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इसके लिए प्रतिदिन लगभग 40 हजार रुपए दिए जाते हैं।
410
शो में बाबूजी हंसमुख शाह की भूमिका में अरविंद वैद्य दिखाई दे रहे हैं और बताया जाता है कि इसके लिए वे 25 हजार रुपए प्रतिदिन चार्ज करते हैं।
510
अल्पना बुच इस पॉपुलर शो में बा की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस शो के लिए उन्हें प्रतिदिन 22 हजार रुपए दिए जाते हैं।
610
पारस कलनावत को इस शो के लिए कथिततौर पर 40 हजार रुपए प्रतिदिन मिलते हैं। वे शो में संजय प्रिंस अहलावत का रोल निभा रहे हैं।
710
शो में अनुपमा और वनराज की सबसे छोटी बेटी पाखी के रोल में मुस्कान बामने नज़र आ रही हैं और इसके लिए प्रतिदिन उन्हें लगभग 27 हजार रुपए मिलते हैं।
810
आशीष मल्होत्रा शो में अनुपमा और वनराज शाह के बड़े बेटे तोशु की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि प्रतिदिन की उनकी फीस लगभग 33 हजार रुपए है।
910
'कार्तिक पूर्णिमा' जैसे शोज में नज़र आईं निधि शाह 'अनुपमा' में किंजल पारितोष के रोल में दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें मेहनताने के रूप में प्रतिदिन 32 हजार रुपए मिलते हैं।
1010
अनघा भोसले 'अनुपमा' में नंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। ख़बरों के मुताबिक़, उन्हें इस किरदार के लिए हर दिन लगभग 26 हजार रुपए मिलते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।