Published : Nov 06, 2021, 08:18 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 10:34 AM IST
मुंबई। दिवाली (Diwali) के बाद भाई-बहन का त्योहार भाईदूज (Bhai Dooj) शनिवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आम लोगों की तरह ही टीवी सेलेब्स भी भाई दूज को जमकर सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई TV कपल हैं, जिन्होंने सीरियल्स में भाई-बहन का किरदार निभाया है। हालांकि, शूटिंग के दौरान रोल करते करते सेट पर ही ये एक-दूजे को दिल दे बैठे। बाद में कुछ कपल ने तो शादी कर ली, लेकिन कई ऐसे भी रहे, जिनका ब्रेकअप हो गया। इस पैकेज में हम बता रहे हैं TV के ऐसे कपल्स के बारे में जो भाई-बहन का रोल करते-करते एक-दूजे से प्यार कर बैठे।
रोहन मेहरा-कांची सिंह :
रोहन मेहरा (Rohan Mehra) और कांची सिंह (Kanchi Singh) सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भाई-बहन का रोल निभा चुके हैं। इस सीरियल में इन्होंने नक्श और गयू का रोल किया था। सीरियल के दौरान ही दोनों को प्यार हुआ लेकिन मेकर्स ने इन्हें वॉर्निंग दी थी कि इससे उनकी ऑनस्क्रीन इमेज पर असर पड़ सकता है। सीरियल छोड़ने के बाद कपल ने काफी दिनों तक एक-दूजे को डेट किया लेकिन अब इनका ब्रेकअप हो चुका है।
27
किरण करमाकर-रिंकू धवन
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'कहानी घर घर की' में किरण करमाकर और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो में में किरण की बहन का किरदार रिंकू धवन ने निभाया। भाई-बहन का रोल करने वाले किरण और रिंकू की सेट पर हुई मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने बाद में शादी कर ली।
37
अदिति भाटिया-अभिषेक वर्मा
पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh hai mohabbatein) में आदित्य भल्ला और रुही भल्ला के किरदार में दिख चुके अभिषेक और अदिति के लिंकअप की खबरें अक्सर सामने आती रहती थीं। हालांकि, अक्टूबर 2018 में ऐसी खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और कपल ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
47
सुयश राय-किश्वर मर्चेंट
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय की लव स्टोरी की शुरुआत सीरियल 'प्यार की एक कहानी' के सेट पर हुई थी। इस शो के बाद किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने सोनी टीवी के शो 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में साथ काम किया था। इस शो में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भाई बहन के रोल में नजर आए थे। बाद में किश्वर मर्चेंट और सुयश राय ने एक-दूसरे से शादी कर ली। हाल ही में किश्वर मर्चेंट मां बनी हैं।
57
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
दीपिका कक्कड़ और शोएब की पहली मुलाकात 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी। वहीं, से इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, 2017 में सीरियल 'कोई लौट के आया है' में दोनों भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। बता दें कि दीपिका कक्कड़ बिग बॉस सीजन 12 की विनर भी रह चुकी हैं।
67
नीरज मालवीय-चारू असोपा
सुष्मिता सेन की भाभी बनने से पहले चारू असोपा टीवी एक्टर नीरज मालवीय को डेट कर चुकी हैं। सीरियल 'मेरे अंगने में' चारू असोपा और नीरज मालवीय ने भाई-बहन का रोल किया था। बाद में चारू असोपा और नीरज मालवीय ने 2016 में अचानक सगाई करके सबको चौंका दिया था। हालांकि, चारू असोपा और नीरज मालवीय का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। बाद में चारू ने सुष्मिता के भाई राजीव सेन से शादी कर ली। चारू हाल ही में मां बनी हैं।
77
अमन वर्मा-वंदना ललवानी
अमन वर्मा और वंदना लालवानी की मुलाकात सीरियल 'हमने ली है शपथ' के सेट पर हुई थी। इसी शो में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। एक-दूसरे को 2 साल तक डेट करने के बाद कपल ने दिसंबर, 2016 में शादी कर ली। बता दें कि वंदना उम्र में अमन वर्मा से करीब 15 साल छोटी हैं। यह कपल बिग बॉस में भी साथ दिख चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।