भारती सिंह ने पहली बार दिखाया 3 महीने के बेटे का चेहरा तो लोग बोले- माशाअल्लाह, देखें 8 PHOTOS

Published : Jul 11, 2022, 11:21 PM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 08:12 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बचिया (Haarsh Limbachiyaa ) ने अपने बेटे लक्ष के जन्म के लगभग तीन महीने बाद उसका चेहरा फैन्स को दिखा दिया है। उन्होंने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ़ लिम्बचियाज पर अपने खास व्लॉग वीडियो के जरिए बेटे की झलक दिखाई है। इस वीडियो में भारती और हर्ष ने अपने बेटे के कमरे के अंदर का नज़ारा भी दिखाया है। देखें लक्ष की 8 तस्वीरें....

PREV
18
भारती सिंह ने पहली बार दिखाया  3 महीने के बेटे का चेहरा तो लोग बोले- माशाअल्लाह, देखें 8 PHOTOS

वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह लक्ष का कमरा दिखा रही हैं, जिसमें एक पर्सनलाइज खाट के साथ-साथ ढेर सारे खिलौने दिखाई दे रहे हैं।

28

जब भारती लक्ष का कमरा दिखाई रही होती हैं, तभी हर्ष कैमरे के सामने आ जाते हैं और बताते हैं कि कैसे उनका बेटा अपनी मां के बिल्कुल उलट बहुत शांत है। इसके बाद भारती और लक्ष एक बॉक्स खोलते हैं , जिसके अंदर उनका बेटा दिखाई देता है। 

38

हर्ष इस दौरान कहते हैं, "मेरा बेटा बड़ा प्यारा है, लेकिन मां के पास रहता है।" इस पर भारती कहती हैं कि लक्ष एकदम मामाज बॉय है। इसके बाद भारती और हर्ष लक्ष को किस करते हैं।

48

सोशल मीडिया यूजर्स भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया के बेटे लक्ष की पहली झलक देखकर उसकी क्यूटनेस की तारीफ़ कर रहे हैं।

58

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "बेबी लक्ष बहुत एडोरेबल है। भगवान हमेशा उस पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और हमेशा स्वस्थ रखें।" एक यूजर ने लिखा है, "आखिरकार हमने उसका चेहरा देख ही लिया। वह पूरी तरह भारती के जैसा दिखता है...माशाअल्लाह।" 

68

एक यूजर का कमेंट है, "बच्चा निश्चित रूप से सभी के लिए ख़ुशी की गोली होता है ! उसे देखो कितना प्यारा है!" एक यूजर ने लिखा है, "मैं इसका इंतज़ार कर रही थी। मुस्लिम होने के नाते यह मेरे लिए ईद गिफ्ट है। लक्ष और उसके परिवार को ढेर सारा प्यार।"

78

3 दिसंबर 2017 को भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया ने शादी की थी। उनके बेटे का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ। वे उसे प्यार से गोला कहकर बुलाते हैं। 

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया पिछली बार कॉमेडी शो 'ख़तरा ख़तरा ख़तरा' में दिखाई दिए थे, जिसके तीसरे सीजन का पहला एपिसोड 13 मार्च 2022 को टेलीकास्ट हुआ था, जबकि आखिरी एपिसोड 20 मई 2022 को प्रसारित किया गया था।

और पढ़ें...

KBC 14 : अमिताभ बच्चन के शो में बड़ा ट्विस्ट, 7.5 करोड़ के सवाल का गलत जवाब दिया तो भी मिलेंगे इतने रुपए

'महाभारत' में द्रौपदी का चीर हरण सीन पड़ा 'दुर्योधन' को भारी, 28 साल तक केस ने नहीं छोड़ा था पीछा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : दया भाभी बनने के लिए ऐश्वर्या ने दिया ऑडिशन, जानिए क्या रहा रिजल्ट?

'शाहरुख़ मेरे तलवे चाट रहा है', आमिर खान के इस बयान पर मचा था बवाल, जानिए क्या था SRK का जवाब

 

Recommended Stories