Payal Rohatgi Wedding : 12 साल डेटिंग के बाद पायल रोहतगी ने की संग्राम सिंह शादी, देखें 9 PHOTOS

Published : Jul 09, 2022, 10:17 PM ISTUpdated : Jul 10, 2022, 10:34 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस और मॉडल पायल रोहतगी ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी कर ली है। शनिवार को उनकी शादी की रस्में आगरा के जेपी पैलेस में पूरी हुईं। उनकी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं, जिनमें पायल को लाल लहंगे और संग्राम को ऑफ़व्हाइट शेरवानी में देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। पायल के चेहरे पर शादी की ख़ुशी का नूर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।  नीचे की स्लाइड्स में देखिए पायल और संग्राम की शादी की 9 तस्वीरें....

PREV
19
Payal Rohatgi Wedding :  12 साल डेटिंग के बाद पायल रोहतगी ने की संग्राम सिंह शादी, देखें 9 PHOTOS

संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "पाyal ke Sangराम।"

यह भी पढ़ें: कभी बॉयफ्रेंड ने सिर दरवाजे पर मारा--कभी करना चाहती थीं सुसाइड, पढ़ें पायल रोहतगी की दर्द भरी दास्तान

29

तस्वीरों में कहीं संग्राम पायल की मांग में सिंदूर भरते नज़र आ रहे हैं तो कहीं, वे उन्हें मंगलसूत्र पहनाते दिखाई दे रहे हैं। 

39

पायल और संग्राम की शादी की रस्में बुधवार को मेहंदी सेरेमनी के साथ आगरा में शुरू हुई थीं। शुक्रवार रात उनकी संगीत सेरेमनी हुई थी।

49

पायल और संग्राम की शादी के फंक्शन्स में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स के अलावा चुनिंदा फ्रेंड्स शामिल हुए थे।

59

पायल रोहतगी का जन्म 9 नवम्बर 1984 को हैदराबाद, आंध्रप्रदेश (अब तेलंगाना) में हुआ था, जबकि संग्राम सिंह 21 जुलाई 1985 को रोहतक हरियाणा में जन्मे थे। उम्र में पायल संग्राम से लगभग 8 महीने बड़ी हैं।

69

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की पहली मुलाक़ात टीवी रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के पहले सीजन के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हो गया था। 

79

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने बतौर कपल सेलेब्रिटी रियलिटी शो 'नच बलिए' के 7वें सीजन में हिस्सा लिया था। दोनों के डांस मूव्स ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। हालांकि, वे शो जीत नहीं पाए थे।

89

2014 में अहमदाबाद, गुजरात में पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने सगाई की थी। हालांकि, शादी के लिए उन्होंने इसके बाद भी लगभग 8 साल का इंतज़ार किया।

99

संग्राम ने पायल को शादी के लिए कंगना रनोट के रियलिटी शो 'लॉकअप इंडिया' के एक एपिसोड के दौरान किया था, जिसमें पायल बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं और संग्राम फैमिली स्पेशल एपिसोड में उनकी ओर से शो में पहुंचे थे।

और पढ़ें...

प्रेम चोपड़ा ने 250 तो रंजीत ने 150 से ज्यादा बार किया हीरोइन का RAPE, ये हैं पर्दे के 5 सबसे बड़े रेपिस्ट

बॉलीवुड से ज्यादा साउथ में उड़ा भगवान शंकर का मजाक, ये 6 फ़िल्में देख चकरा जाएगा माथा

शादी के 5 साल बाद दूसरी एक्ट्रेस को KISS कर डर गए थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने देखा तो ऐसा था रिएक्शन

उर्फी जावेद के बोल्ड अवतार पर क्या होता है उनके पैरेंट्स का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने खुद कर दिया खुलासा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories