मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) आखिरकार अपने फिनाले तक पहुंच गया है। आज यानी रविवार 30 जनवरी को इस सीजन का विनर सामने आ जाएगा। फिलहालM विनर की रेस में करण कुंद्रा (Karan Kundra), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और निशांत भट्ट (Nishant Bhat) के नाम शामिल है। आपको बता दें कि फिनाले की शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। आज रात 8 बजे से फिनाले का दूसरा पार्ट शुरू होगा। वैसे, आपको बता दें कि 120 दिन कंटेस्टेंट्स जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और कुछ इस तरह के घर में रहे। इस बार के घर को भी डिफरेंट थीम पर डिजाइन किया गया था। नीचे देखें जिस घर में कंटेस्टेंट्स ने 120 दिन बिताएं बो अंदर के कैसा दिखता है...
आपको बता दें कि फिनाले की शुरुआत शनिवार को हो चुकी है। फिनाले में पुराने कंटेस्टेंट्स तो शामिल होंगे ही साथ ही साथ कई और सेलेब्स भी हिस्सा लेने वाले हैं। हर बार की तरह इस बार भी ये शो पॉपुलर और विवादित रहा। इस शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) के आने से माहौल काफी बदल गया था। वहीं, रश्मि देसाई (Rashmi Desai) विनर की दौड़ से शनिवार को ही बाहर हो गईं थी।
29
आपको बता दें कि इस बार के सीजन यानी बिग बॉस 15 की शुरुआत 2 अक्टूबर 2021 को हुई थी। शो को हर बार की इस बार भी सलमान खान ने ही होस्ट किया।
39
इस बार बिग बॉस 15 के घर को जंगल की थीम पर सजाया गया है। इस बार जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ देखने को मिला। घरवालों ने भी इस बार घर में खूब मजे किए।
49
बिग बॉस 15 में इस बार कंटेस्टेंट्स को घर के अंदर लग्जरी लाइफ जीने का चांस मिला, वहीं, घर के सदस्य जंगल की सवारी का आनंद लेते भी नजर आए।
59
रिपोर्ट्स की मानें तो हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर को फिल्ममेकर ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता ओमंग कुमार ने डिजाइन किया था।
69
इस बार शो की थीम जंगल रखी गई। कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के शानदार घर तक पहुंचने के लिए पहले जंगल को पार करना पड़ा, जहां उनके सामना कई मुश्किलों से हुआ था।
79
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के लिए शानदार लिविंग रूम डिजाइन किया गया था। यहां पर बड़े-बड़े बेड्स की व्यवस्था थी। वहीं, बीच बैठक व्यवस्था भी की गई थी।
89
घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के लिए शानदार ड्राइंग रूम डिजाइन किया गया था। इसमें डार्क कलर के सोफे लगाएं गए थे। वहीं, दीवारों को गुलाबी रंग से सजाया गया था।
99
घर की दीवारों को जानवरों की पेटिंग्स और फूलों के वॉलपेपर से सजाया गया था। घर के अंदर लाइट्स के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।