मुंबई. अपनी कॉमेडी से सभी के जीवन में खुशियां लाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर खुशियां आई हैं। उनके घर पर एक नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। दरअसल, कपिल पापा बन गए हैं। उन्हें इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। कॉमेडियन की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
कपिल ने इस बात की जानकारी अपने पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट लिखकर दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक बच्ची का पिता बनने पर काफी खुश हूं। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। आप सभी को ढेर सारा प्यार।'
25
कपिल शर्मा के इस पोस्ट को लिखने के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। गुरु रंघावा, रकुल प्रीत जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी है।
35
बता दें, कपिल के लिए डबल खुशियां हैं। क्योंकि आज से दो दिन बाद ही उनकी शादी की पहली सालगिरह है। यानी कि 12 दिसंबर को ये कपल अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएगा। ऐसे में उनके घर पर एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। इससे उनकी खुशियां डबल हो गई हैं।
45
कपिल और गिन्नी ने पिछले साल 2018 में 12 दिसंबर को अमृतसर में शादी की थी। इनकी शादी में टीवी से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी।
55
कपिल प्रग्नेंसी के फेज में गिन्नी का बहुत ख्याल रखते थे। वो उनके साथ पूरा समय देते थे और दोनों साथ में क्वालिटी टाइम भी बिताते थे। कपिल गिन्नी को लेकर बेबीमून पर कनाडा भी गए थे। बेबीमून पर दोनों ने रोमांटिक टाइम स्पेंड किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।