मुंबई. डांसर से एक्टर बने फैजल खान (Faisal Khan) 23 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जनवरी, 1999 को मुंबई में हुआ था। वे डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। फैजल ने बहुत ही कम उम्र से अपनी पहचान बना ली थी। नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, चोट लगने की वजह से उन्हें ये शो बीच में छोड़ना पड़ा था। फैजल ने डांस के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी एंट्री की। उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्या, महाराणा प्रताप जैसे सीरियल में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म प्रेम कहानी में भी काम किया। आपको बता दें कि फैजल मुंबई के एक ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। लेकिन आज की तारीख में उनके पास खुद का घर, दो लग्जरी कार और एक बाइक है। नीचे पढ़ें फैसल खान की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
बता दें कि फैजल ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के सीजन 2 में भाग लिया था। ऑडिशन के दौरान जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस उनसे बेहद खुश हुए थे। वो इस शो के विनर रहे थे। इसके बाद फैजल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
29
इसके बाद फैजल ने फेमस हिस्टोरिकल शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप'(2013-14) में लीड रोल प्ले किया। इसके बाद वे डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' (2014)के विनर बने।
39
फैजल ने बताया था कि उनके पिता ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। दोनों ही उनके डांस को सपोर्ट करते थे। उनके पिता ने बताया था कि वे अपने बेटे को डांस करते देख खूब प्रेरित होते हैं।
49
फैजल को जब अच्छा काम मिलने लगा तो उन्होंने अपनी कमाई से 2015 में मुंबई में खुद का घर खरीदा, जहां वे फैमिली के साथ रहते हैं। यह वन बीएचके फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके में स्थित अपार्टमेंट के 15वें फ्लोर पर है।
59
इसके अलावा फैजल के पास दो लग्जरी कार और एक बाइक भी है। हालांकि, आज भी वे अपने पिता के ऑटो से ही आना-जाना पसंद करते हैं। वहीं, पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी वे ऑटो चलाना पसंद करते हैं।
69
फैजल ने एक इंटरव्यू में कहा था- "मैं कितनी भी कार और बाइक खरीद लूं, लेकिन इन सब का मोल डैडी के ऑटो के सामने कुछ भी नहीं है। मैं आज भी उसी ऑटो से आना-जाना पसंद करता हूं। इस ऑटो से बहुत ज्यादा इमोशनल अटैचमेंट है। डैडी अब दूसरों के लिए ऑटो नहीं चलाते। लेकिन मेरे लिए खुशी-खुशी ड्राइव करते हैं।
79
टीवी शोज के साथ-साथ फैजल ने मराठी फिल्म 'प्रेम कहानी' में भी काम किया है। 2016 में आई इस फिल्म में उन्होंने बैजू का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 2019 में आई वेब सीरीज मोदी: जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन का किरदार निभाया था।
89
फैजल पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन अपने बेटे के लिए आज भी वे ऑटो चलाना पसंद करते हैं। फैजल ने अब तक डांस के सुपरकिड्स, इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, डांस का टशन, झलक दिखला जा सीजन 7 और 8, सीआईडी, डांस चैम्पियंस, चंद्रगुप्त मौर्य, खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए 9 जैसे सीरियल्स में काम किया है।
99
बता दें कि फैजल खान, मुस्कान कटारिया को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुस्कान ने फैजल पर चीटिंग का आरोप लगाया था। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि फैजल 'चंद्रगुप्त मौर्य' की सीनियर कास्ट मेंबर स्नेहा को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इन सभी आरोपों का गलत बताया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।