मरते मरते बची 31 साल की ये एक्ट्रेस, डॉक्टर ने कहा अगर थोड़ी देर और हो जाती तो चली जाती जान

Published : Nov 25, 2019, 04:34 PM IST

मुंबई.  4 दिन पहले शूटिंग करने के दौरान बेहोश होकर गिरी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट की हालत अब ठीक है। वो अब रिकवर कर रही हैं। अस्पताल ने उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी है। बता दें कि गहना गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान शाम 4.30 बजे अचानक से बेहोश हो गई थी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गहना इनिशियल ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड नहीं कर रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। गहना को वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर का कहना है कि अगर गहना को अस्पताल लाने में थोड़ी भी देर हो जाती थी तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता। 

PREV
16
मरते मरते बची 31 साल की ये एक्ट्रेस, डॉक्टर ने कहा अगर थोड़ी देर और हो जाती तो चली जाती जान
रक्षा अस्पताल के डॉक्टर प्रणव काबरा ने कहा- एक्ट्रेस कोमा में जा सकती थी। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें कार्डिक आरेस्ट होने का खतरा था। उन्हें ठीक होने के लिए तीन से चार दिनों की जरूरत है और ग्लूकोज लेवल, हार्ट रेट और दूसरे महत्वपूर्ण आउटकम की निगरानी के बाद (अगर सब ठीक रहा तो) उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
26
बता दें कि गहना बिना कुछ खाए लगभग 48 घंटे तक शूटिंग कर रही थी। वो डायबिटीज से पीड़ित भी हैं। इसी कारण से वो सेट पर बेहोश हो गई थीं।
36
कुछ साल पहले गहना की मुंबई में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह सामाजिक कार्यकर्ता गहना द्वार कराए गए एक बिकनी फोटोशूट से खासे नाराज थे। दरअसल, गहना ने तिरंगा लपेटकर बिकिनी में फोटोशूट करवाया था।
46
बता दें गहना वशिष्ट का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई चिरिमिरी से पूरी करने के बाद वे भोपाल आ गईं। भोपाल के ऑल सेंट कॉलेज से उन्होंने रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वे एक ब्राह्मण परिवार में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक डॉक्टर और पिता समाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही उनकी एक बहन और दो भाई हैं। उनकी दादी स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं। इंजीनियरिंग करने के बाद गहना ने एक टीवी चैनल के लिए एंकरिंग की और कई टीवी सीरियल भी किए। साल 2012 गहना तब चर्चाओं में आई जब उन्होंने मिस एशिया बिकिनी का ताज जीता।
56
टीवी सीरियल्स के साथ ही गहना साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप भी लग चुके हैं। 2012 में वे उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने कहा था कि अगर इंडिया ओलिंपिंक में गोल्ड मेडल लेकर आती है तो मैं पूरी मीडिया के सामने न्यूड हो जाऊंगी। और अगर सिल्वर मेडल लेकर आई तो स्ट्रिपिंग करूंगी।
66
वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात में नजर आई थीं। सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड सीन्स दिए थे। वे स्टार प्लस के शो बहनें में भी नजर आई थी। 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकि‍नी कंटेस्टेंट का टाइटल भी जीता था।

Recommended Stories