Published : Nov 30, 2021, 07:06 PM ISTUpdated : Nov 30, 2021, 07:08 PM IST
मुंबई. 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीड रोल निभाने वाले नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने सात फेरे लेकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है। एक साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल एक हो गए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में ऐश्वर्या बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं नील के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही हैं। आइए नीचे देखते हैं नए जोड़े की शादी की झलकियां....
नील ने अपनी हमसफर का हाथ मुंबई में नहीं बल्कि उज्जैन में थामा। नील अपने पूरे परिवार के साथ अपनी दुल्हन लेने मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। यहां पर उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा को हमेशा के लिए जीवन साथी बना लिया। टीवी पर नजर आने वाले ये कलाकार हमेशा के लिए एक हो गए।
28
ऐश्वर्या ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाला रेड ब्राइडल लहंगा पहनी नजर आईं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ व्हाइट दुपट्टा भी कैरी कर रखा था।इसके साथ उन्होंने पारंपरिक आभूषण से खुद को संवारा।
38
वहीं नील भट्ट लाइट ब्राउन शेरवानी और धोती पहन रखा था। इसके सात ही उन्होंने दुल्हन के साथ एक लाल दुपट्टा जोड़ा हुआ था। माथे पर चुनरी वाली पगड़ी पहने हुए थे।
48
मंगलवार सुबह नील भट्ट बारात लेकर ऐश्वर्या शर्मा को अपनी दुल्हन बनाने निकले थे। गाजे बाजे के साथ वो वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। वो घोड़ी पर बैठे नाचते भी नजर आए थे।
58
तस्वीर में नील और ऐश्वर्या शादी के मंडप में साथ बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करते दिखाई दिए। मंत्रोच्चार के बीच शादी की रस्में हुईं।
68
तस्वीरों में ऐश्वर्या बेहद प्यारी लग रही हैं, वहीं नील भट्ट के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है। इससे पहले उनके संगीत, मेहंदी और हल्दी की फोटोज भी वायरल हुई थीं।
78
संगीत सेरेमनी में नील दिल खोलकर डांस करते नजर आएं। वहीं हल्दी की रस्म में दोनों का प्यार झलकता दिखाई दिया।
88
बता दें कि गुम है किसी के प्यार में दोनों एक साथ काम करते हैं। सीरियल में नील भट्ट विराट (Virat) की भूमिका में हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा (Patrlekha) के किरदार में। सीरियल में देवर-भाभी के किरदार में नजर आनेवाले ये कलाकार आज हमेशा के लिए पति-पत्नी बन गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।