मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर सीरियल जमाई राजा के एक्टर रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) 38 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 23 दिसंबर, 1983 को गोरखपुर में हुा था। रवि इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी छाए हुए हैं। इतना ही नहीं एक्टिंग के साथ-साथ अब वे बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने 2006 में एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की। वे दूरदर्शन के शो स्त्री...तेरी कहानी में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने यहां के हम सिकंदर और रणबीर रानो शो में काम किया। हालांकि, उन्हें पहचान टीवी सीरियल जमाई राजा से मिली। आपको बता दें कि उनका मुंबई में शानदार फ्लैट है, जो अंदर से दिखने में काफी आलीशान है। उन्होंने अपनी पत्नी शगुन मेहता के साथ इसे मिलकर शानदार तरीके से सजाया है। नीचे देखें रवि दुबे के आलीशान घर की कुछ फोटोज...
रवि दुबे को पॉपुलैरिटी टीवी शो 12/24 करोल बाग शो से मिली थी। इस शो में रवि के साथ सरगुन मेहता लीड रोल में थीं। रवि और सरगुन के बीच प्यार की शुरुआत इसी शो के दौरान हुई थी। दोनों के लिए ये शो काफी खास रहा। रवि ने शो जमाई राजा से धमाल मचाया। इस शो से रवि टीवी के स्टार बन गए थे।
210
जमाई राजा में रवि के साथ निया शर्मा लीड रोल में थी। ये शो कई साल तक चला था। इतना ही नहीं इसी साल रवि के इस शो का दूसरा सीजन भी आया लेकिन वो ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुआ था। इसमें रवि और निया के बीच काफी बोल्ड सीन्स थे।
310
रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता ने कुछ समय पहले ही अपनी मेहनत से मुंबई में एक शानदार फ्लैट लिया था। इस घर का हर कोना इतना शानदार है कि उससे आसानी से नजरें नहीं हटाई जा सकती।
410
रवि दुबे के घर का हर एक कोना बेहद खूबसूरत है। सरगुन ने खुद घर के हर कोने को सजाया है। उन्होंने घर को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और हर चीज को सलीके से सजाया है।
510
आपको बता दें कि उनका ये अपार्टमेंट सी-साइड है। कपल के घर के एंट्री में ही एक बड़ा सा बार है। बालकनी बहुत खूबसूरत है। यहां से समदंर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
610
घर में रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता की पसंद की ही चीजें है। पर्दे से लेकर डेकोर की हर चीज उन्होंने अपनी पसंद से ही खरीदी है। उन्होंने अपने घर में हर रंग को भरा है।
710
रवि का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। वे गुड़गांव में पढ़ाई करने आए थे लेकिन अब उनका परिवार यही पर रहता है। वे पत्नी सरगुन संग मुंबई में रहते हैं। रवि अब तक 40 ब्रांड्स का चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले ही बीएमडब्ल्यू एक्स खरीदी है।
810
कपल के घर में एक कमरे जितना बड़ा मेकअप रूम है, जहां अक्सर सरगुन और रवि फोटोशूट करवाते हैं। रवि जहां टीवी के जानेमाने एक्टर हैं वहीं सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।
910
हाल ही में रवि दुबे की सीरीज मत्स्य कांड रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ रवि किशन हैं और दोनों के काम की तारीफ हो रही है। अब एक्टर होने के साथ-साथ रवि प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। रवि और उनकी पत्नी सरगुन ने मिलकर शो उड़ारियां प्रोड्यूस किया है।
1010
रवि दुबे ने फिर सास बिना ससुराल, मेरी मां शो के बाद रिटलिटी शोज जैसे नच बलिए, नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमति, इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार और नच बलिए जैसे शोज में काम किया है।