- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 83 Movie Premiere नाइट में नहीं हटीं Deepika Padukone से नजरें, पत्नी को चूमने से नहीं रोक पाए रणवीर सिंह
83 Movie Premiere नाइट में नहीं हटीं Deepika Padukone से नजरें, पत्नी को चूमने से नहीं रोक पाए रणवीर सिंह
मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) बॉलीवुड के सबसे ग्लैमरस कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते हैं। सोशल मीडिया हो या फिर रियल वर्ल्ड, चमकते कैमरे के बीच हो या फिर समंदर का किनारा...हर जगह इनके रोमांस की गहराई नजर आती है। एक बार फिर से इनके इश्क की तस्वीर देखने को मिली। रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म '83' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें दीपिका पादुकोण जब एंट्री ली तो सबकी निगाहें उनपर जाकर ठहर गई। आइए देखते हैं किस तरह रणवीर सिंह की भी निगाहें उनसे नहीं हट रही थी...
- FB
- TW
- Linkdin
)
बुधवार को रणवीर सिंह की 83 मूवी का स्पेशल प्रीमियर रखा गया था। जिसमें 1983 वर्ल्ड कप में भारत की टीम से खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर और उनके परिवार के सदस्य से लेकर फिल्म की कास्ट शामिल हुई।
रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण जब एंट्री लेती हैं तो सबकी निगाहें उनपर चली जाती है। वो बेहद ही स्टनिंग लुक में दिखाई दे रही थी। रणवीर सिंह की भी निगाहें अपनी हमसफर पर जाकर ठहर गईं।
दीपिका पादुकोण ने बेहद ही खूबसूरत स्काई कलर का गाउन पहन रखा था।उनका हेयरस्टाइल, उनकी ज्वेलरी सब कुछ उन्हें कॉम्पलीमेंट कर रहा था।
दीपिका पादुकोण ने इस लुक को शानदार पेंडेंट और कैटी आई मेकअप से पूरा किया। एक्ट्रेस का लुक देखकर हर कोई बस उन्हें देख रहा था।
रणवीर सिंह ने रेड कार्पेट पर अपनी पत्नी का स्वागत किया। इसके साथ ही उनका हाथ पकड़ कर कैमरे के सामने खूब पोज भी देते दिखाई दिए।
83 मूवी प्रीमियर नाइट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का 'रामलीला' वाला मूमेंट देखने को मिला। रणवीर दीपिका के गालों पर किस किया।
मूवी में रणवीर जहां क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका ने उनकी वाइफ रूमी भाटिया को रोल अदा किया है।
कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य और मैनेजर की भूमिका में हैं।
और पढ़ें:
आर्यन खान ड्रग्स केस के बाद पहली बार नजर आए SHAH RUKH KHAN, शुरू की पठान की शूटिंग
Priyanka Chopra ने निक जोनस के साथ तलाक वाली खबर पर खोली जुबान, बताई ये बड़ी बात