पति संग 7 फेरे लेने पालकी में पहुंची 'कसौटी' की एक्ट्रेस, राजस्थानी दुल्हन बन दिखीं खूबसूरत

Published : Dec 13, 2019, 03:25 PM IST

मुंबई. इन दिनों शादी का माहौल है। पहले कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने ब्वॉयफ्रेंड से शादी अब कसौटी जिंदगी के की एक्ट्रेस सोन्या अयोध्या ने शादी की। सोन्या ने ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन समोरे संग गुरुवार देर रात 7 फेरे लिए। बता दें कि ब्वॉयफ्रेंड फेरे लेने के लिए सोन्या पालकी में सवार होकर पहुंची थी। सोन्या ने राजस्थानी दुल्हन का लुक अपनाया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोन्या की शादी की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

PREV
16
पति संग 7 फेरे लेने पालकी में पहुंची 'कसौटी' की एक्ट्रेस, राजस्थानी दुल्हन बन दिखीं खूबसूरत
सोन्या ने जिस शख्स से शादी की है उसे उन्होंने कभी स्पॉटब्वॉय समझ लिया था। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक बार वो कमर्शियल एड शूट कर रही थीं। वहीं, हर्ष सिमोर से उनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। ऐड शूट के दौरान हर्ष प्रोप पकड़ने में उनकी मदद कर रहे थे, तब उन्हें लगा कि वो कोई क्रू का सदस्य हैं।
26
सोन्या ने हर्ष को 'स्पॉट दादा' कह दिया था। लेकिन जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई। इसके बाद यहीं से दोनों के चाहतों का सिलसिला शुरू हुआ। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों ने एक दूसरे को करीब 6 महीने तक डेट किया था और एक साल पहले ही इनकी मुलाकात हुई थी।
36
बता दें कि एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी के' के अलावा टीवी सीरियल नजर में भी काम कर चुकी हैं। इसमें वो डायन की भूमिका में थीं। सोन्या के किरदार को दर्शकों से काफी प्यार मिला।
46
सोन्या अयोध्या को मंगलसूत्र पहनाते हर्षवर्धन।
56
दोस्त एरिका के साथ सोन्या।
66
जयपुर में हुई सोन्या अयोध्या और हर्षवर्धन की शादी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories