जिस मां ने बेटे की फीस भरने के लिए बेचे सोने के कुंडल, क्या वो किसान बनेगा करोड़पति?

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 12 अब नया ही रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। अब तक तीन करोड़पति दे चुका ये सीजन चौथे की तरफ भी तेज स्पीड से आगे बढ़ता दिख रहा है। अब इस देश का किसान केबीसी की हॉट सीट पर बैठने जा रहा है। तेज बहादुर सिंह नाम के कंटेस्टेंट ने बेहतरीन गेम दिखाते हुए 50 लाख रुपए अपने नाम कर लिए हैं। अब शो के होस्ट अमिताभ उनसे एक करोड़ का सवाल पूछने वाले हैं। प्रोमो किया गया है रिलीज...

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 4:19 AM IST

16
जिस मां ने बेटे की फीस भरने के लिए बेचे सोने के कुंडल, क्या वो किसान बनेगा करोड़पति?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में तेज बहादुर का संघर्ष को दिखाया जा रहा है। वो बता रहे हैं कि कैसे उनकी पढ़ाई के लिए मां को अपने कान के कुंडल गिरवी रखने पड़े। उनके मां के संघर्ष की वजह से ही वो अपनी पढ़ाई पूरी कर पाए।

26

तेज एक  IAS बनने का ख्वाब देखते हैं। वो जितनी भी धनराशि जीतेंगे, उससे अपने हर सपने को पूरा करेंगे। अपने उस गोल की तरफ उन्होंने तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं।

36

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि तेज ने 25 लाख, 50 लाख के सवाल का सही सवाब दे दिया है। वहीं, जब अमिताभ उनके सामने एक करोड़ का सवाल रखते हैं, तो वो उसका भी एक जवाब दे देते हैं। अब वो चौथे करोड़पति बनते हैं या नहीं, ये देखने वाली होगी। 

46

वैसे, कौन बनेगा करोड़पति का ये सीजन काफी बेहतरीन जा रहा है। इस सीजन में अभी तक तीन महिलाओं ने एक करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए हैं। सबसे पहले नाजिया नसीम ने ये कारनामा किया था। उन्होंने अपने गेम से अमिताभ को प्रभावित कर दिया था। 

56

वहीं, नाजिया के बाद आईपीएस अफसर मोहिता कुमार ने भी एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे खुद को करोड़पति बना लिया था। वो इस समय भी अपनी पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

66

मोहिता के बाद अनुपा दास ने भी केबीसी में कमाल का गेम दिखाया। उन्होंने भी 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीत लिए। वो जीती हुई धनराशि से अपनी मां का इलाज करवाने जा रही हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos