4 दिन के बेटे को गोद में लिए घर पहुंची एक्ट्रेस तो हुआ जोरदार स्वागत, लोग बोले- जन्माष्टमी के दिन कान्हा आए

Published : Aug 31, 2021, 02:52 PM IST

मुंबई। TV एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) 4 दिन पहले यानी 27 अगस्त को मां बनी हैं। किश्वर ने बेटे को जन्म दिया है। जन्माष्टमी के दिन किश्वर अपने 4 दिन के बेटे को गोद में लिए जब घर पहुंचीं तो उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। दरअसल, किश्वर को 30 अगस्त की शाम को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद वो अपने पति सुयश राय (Suyyash Rai) और बेटे के साथ जब घर पहुंचीं तो वहां का नजारा ही कुछ और था। देखें बेटे के साथ कैसे हुआ किश्वर का स्वागत..

PREV
18
4 दिन के बेटे को गोद में लिए घर पहुंची एक्ट्रेस तो हुआ जोरदार स्वागत, लोग बोले- जन्माष्टमी के दिन कान्हा आए

किश्वर और उनके लाडले के स्वागत में घर को नीले, सिल्वर और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया था। इसके अलावा घर के अंदर दीवार पर एक बैनर भी नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है वेलकम होम बनी। 

28

किश्वर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने और बेटे के वेलकम का वीडियो शेयर किया है। उनके घर में एक लकड़ी का पालना भी दिख रहा है। इतना सबकुछ देख किश्वर हैरान रह जाती हैं। इस वीडियो पर किश्वर और सुयश के फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

38

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आपके घर कान्हा आए हैं। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- न्यू लिटिल एंजेल के साथ आपका स्वागत है। वहीं ज्यादातर लोगों ने हार्ट इमोजी बनाकर किश्वर और सुयश को बधाइयां दी हैं।

48

बता दें कि किश्वर और सुयश की शादी के 6 साल बाद उनके घर में खुशियां आई हैं। किश्वर 40 साल की हैं और उन्हें उस वक्त यकीन ही नहीं हुआ था जब उन्हें पता चला था कि वे प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट ने अपना पूरा समय घर पर ही बिताया। 
 

58

किश्वर और उनके पति सुयश राय ने मार्च, 2021 में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि दोनों इस साल अगस्त में पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। किश्वर के मुताबिक, जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला तो वो और सुयश दोनों हैरान थे। 

68

बता दें कि किश्वर और सुयश ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 16 दिसंबर, 2016 को शादी की थी। किश्वर मर्चेंट उम्र में सुयश से करीब 8 साल बड़ी हैं। जहां किश्वर का जन्म फरवरी 1981 में हुआ था तो वहीं सुयश का जन्म साल 1989 में हुआ है। 

78

सुयश और किश्वर मर्चेंट की जोड़ 2015 में सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थी। यहां इन दोनों को काफी पसंद किया गया था। यहीं से इनका अफेयर शुरू हुआ था। इस सीजन के विनर प्रिंस नरूला बने थे। 

88

किश्वर मर्चेंट ने शक्तिमान, बाबुल की दुआएं लेती जा, देस में निकला होदा चांद, कुटुम्ब, कसौटी जिंदगी की, धड़कन, पिया का घर, खिचड़ी, कसम से, काजल, काव्यांजलि जैसे कई टीवी सीरियल में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories