'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस बनी मां, शादी के 4 साल बाद घर आई नन्ही परी का रखा ये नाम

Published : Jun 17, 2020, 01:01 PM ISTUpdated : Jun 17, 2020, 02:52 PM IST

मुंबई। फेमस टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में आलिया मेहरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिखा सिंह मां बन गई हैं। शिखा ने इसी साल 22 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। शिखा और उनके पति करण शाह ने अपनी बेटी का नाम अलायना सिंह शाह रखा है। ये नाम उन्होंने मालदीव में बिताए बेबीमून ट्रिप के दौरान सोचा था। फैंस अब शिखा की बेटी की एक झलक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

PREV
19
'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस बनी मां, शादी के 4 साल बाद घर आई नन्ही परी का रखा ये नाम

प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से शिखा को फैंस और सेलेब्स की तरफ से सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही हैं। दोनों की इन खूबसूरत तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

29

बता दें कि शिखा सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड करन शाह के साथ 1 मई, 2016 को शादी की थी। यह शादी गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी।

39

शिखा सिंह और उनके पति करन भी नन्हें मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही करन शाह ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी।

49

बता दें कि शिखा के पति करन शाह पेशे से पायलट हैं। शादी से पहले शिखा और करन ने एक-दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया था।

59

शिखा के मुताबिक, करन बेहद समझदार पार्टनर हैं और मेरे काम को समझते हैं। दरअसल, कहीं न कहीं वे भी एक इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं और जानते हैं कि वर्किंग ऑवर्स कितने इरेटिक होते हैं।

69

एक इंटरव्यू में शिखा ने बताया कि मैंने प्रोडक्शन हाउस को पहले ही बता दिया था कि मैं प्रेग्नेंसी के चलते अप्रैल के आसपास ब्रेक लूंगी। वो इस पर एग्री भी हो गए थे लेकिन इसी बीच कोरोना आ गया। मैं मार्च से ही ब्रेक पर हूं।

79

टीवी शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' से करियर की शुरुआत करने वाली शिखा 'मेरी डोली तेरे अंगना', 'न आना इस देश लाडो', 'फुलवा', 'ससुराल सिमर का' और 'महाभारत' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

89

पति करण शाह के साथ शिखा सिंह।

99

शिखा और करण शाह।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories