मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गई। शादी से जुड़ी उनकी सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुर्ख लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनी श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थी। शादी की सामने आई फोटोज और वीडियोज में देखा जा सकता है कि दुल्हन श्रद्धा आर्या को दूल्हा गोद में उठाकर मंडप तक ले गया और फिर दोनों ने फेरे लिए और शादी की सारे रस्में निभाई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बेहद खुश नजर आई।बता दें कि उन्होंने दिल्ली के एक नौसैनिक अधिकारी राहुल शर्मा से शादी की है। राहुल फैमिली फ्रेंड हैं जो मीडिया और शोबिज से दूर रहना पसंद करते हैं। यह अरेंज मैरिज है। नीचे देखें श्रद्धा आर्या की शादी की अनसीन फोटोज...
शादी में श्रद्धा आर्या ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। मांग टीका, नथ और हैवी नेकलेस में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने मेहंदी भरे हाथों में भर-भरकर चूड़ियां पहन रखी थी।
28
सात फेरे लेने मंडल श्रद्धा आर्या अपनी सहेलियों के साथ पहुंची। इस दौरान वे बेहद खुश नजर आ रही थी। श्रद्धा ने इस दौरान काफी हैवी लहंगा कैरी कर रखा था।
38
फेरे लेने से पहले वरमाला हुई। दू्ल्हा राहुल शर्मा ने जैसे ही दुल्हनिया के गले में वरमाला डाली वे शरमा गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पर फूल बरसाए।
48
श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा ने 7 फेरे लेने के साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। बता दें कि दोनों की ये अरेंज मैरिज है। दोनों ने अपनी शादी को खूब एन्जॉय किया।
58
श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा ने एक-दूसरे का हाथ शादी की सारी रस्में पूरी की। इस दौरान दूल्हा ने सफेद शेरवानी और लाल रंग की पगड़ी पहन रखी थी।
68
फेरे लेने के बाद श्रद्धा आर्या अपने दूल्हे का साथ मस्ती-मजाक करती नजर आई। सामने आई एक फोटो में देखा जा सकता है कि वे अपने दूल्हे के गाल खींच रही है।
78
रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा आर्या ने 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह सगाई टूट गई थी।
88
इसके बाद श्रद्धा ने आलम सिंह को डेट किया। नच बलिए 9 में आने के 2 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।