विजय कविश (रामायण, विक्रम और बेताल)
टीवी सीरियल रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले विजय कविश महादेव के रोल से पहचाने जाते हैं। शो का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। यह शो दो 1986 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। विजय कवीश ने रामायण में ही महर्षि वाल्मीकि का रोल भी किया था। 1985 में विजय कवीश ने टीवी सीरियल इधर-उधर से करियर की शुरुआत की थी। विजय कवीश के पिता डायलॉग राइटर थे। विजय कवीश ने अरमान, फूल और सलमा जैसी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1988 में शुरू हुए टीवी सीरियल 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। फिलहाल विजय कवीश के पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है।